Get App

Saif Ali Khan Attacked: सैफ अली खान पर हमला करने वाला संदिग्ध गिरफ्तार, आरोपी ने शाहरुख खान के घर की भी की थी रेकी

Saif Ali Khan's Attack Case: मुंबई के बांद्रा इलाके में बुधवार देर रात अभिनेता सैफ अली खान के घर में घुसकर एक हमलावर ने उन पर चाकू से कई बार वार किया, जिसमें वह घायल हो गए। इस घटना के बाद शहर में फिल्मी हस्तियों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। लीलावती अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि 54 वर्षीय सैफ सर्जरी के बाद खतरे से बाहर हैं

Akhileshअपडेटेड Jan 17, 2025 पर 12:37 PM
Saif Ali Khan Attacked: सैफ अली खान पर हमला करने वाला संदिग्ध गिरफ्तार, आरोपी ने शाहरुख खान के घर की भी की थी रेकी
Saif Ali Khan's Attack Case: मुंबई पुलिस ने घुसपैठिए का पता लगाने और उसे पकड़ने के लिए 20 टीमें गठित की थी

Saif Ali Khan's Attack Case: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हमला करने वाले संदिग्ध शख्स को मुंबई पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उसकी गिरफ्तारी के बारे में मुंबई पुलिस ने शुक्रवार (17 जनवरी) को जानकारी दी है। फिलहाल, उससे पूछताछ की जा रही है। मुंबई के हाई प्रोफाइल बांद्रा इलाके में सैफ अली खान के आलीशान अपार्टमेंट में उन पर चाकू से कई बार हमला करने वाले हमलावर को मुंबई पुलिस तलाश कर रही थी। अधिकारियों ने बताया कि मुंबई पुलिस ने घुसपैठिए का पता लगाने और उसे पकड़ने के लिए 20 टीमें गठित की थी।

मुंबई पुलिस को शक है कि सैफ पर चाकू से हमला करने वाले घुसपैठिए ने इस सप्ताह की शुरुआत में अभिनेता शाहरुख खान के घर की भी रेकी की थी। सैफ पर हमले के बाद मुंबई पुलिस की एक टीम मामले की आगे की जांच के लिए शाहरुख खान के घर "मन्नत" गई है।

अभिनेता पर 'सतगुरु शरण' इमारत में स्थित उनके अपार्टमेंट में चोरी की कोशिश के दौरान हमला किया गया था। बुधवार 15 जनवरी को रात करीब ढाई बजे हुए हमले में 54 वर्षीय अभिनेता के गर्दन सहित छह जगह चाकू से वार किया गया। अभिनेता को लीलावती अस्पताल ले जाया गया। उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों के मुताबिक, सर्जरी के बाद वह खतरे से बाहर हैं। वह अब भी अस्पताल में हैं।

इमारत के सीसीटीवी फुटेज में लकड़ी की छड़ी और लंबी हेक्सा ब्लेड लिए हुए नजर आ रहा घुसपैठिया हमले के बाद भागता हुआ दिखाई दे रहा है। रात दो बजकर 33 मिनट के सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध युवक का चेहरा साफ तौर पर नजर आ रहा है। वह इमारत की छठी मंजिल की सीढ़ियों से नीचे भागते हुए कॉलर वाली भूरे रंग की टी-शर्ट और लाल गमछा पहने हुए दिख रहा है। अभिनेता 12वीं मंजिल पर रहते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें