Saif Ali Khan Attacked: महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने सैफ अली खान पर हुए हमले पर सवाल उठाते हुए पूछा है कि क्या अभिनेता को वास्तव में चाकू मारा गया था या वह एक्टिंग कर रहे थे। राणे ने बुधवार (22 जनवरी) को एक रैली के दौरान दावा किया कि जब सैफ को 21 जनवरी को अस्पताल से छुट्टी मिली थी, तो वे अपने घर वापस जाते समय डांस करते हुए जा रहे थे। राणे ने कहा कि उन्हें यकीन नहीं हो रहा है कि सैफ पर वाकई में हमला हुआ था।
