Saif Ali Khan ने अस्पताल पहुंचाने वाले ऑटो ड्राइवर को लगाया गले, 50000 रुपये का इनाम भी दिया

डिस्चार्ज होने के बाद अभिनेता Saif Ali Khan ने उस ऑटो ड्राइवर से मिलने का फैसला किया, जिसने इमरजेंसी के दौरान उनकी मदद की थी। घर जाने से पहले सैफ ने आभार का व्यक्त करते हुए ड्राइवर को मिलकर गले भी लगाया और समय पर की गई मदद के लिए उन्हें शुक्रिया कहा

अपडेटेड Jan 22, 2025 पर 7:20 PM
Story continues below Advertisement
अभिनेता सैफ अली खान अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद मंगलवार को घर लौट आए।

अभिनेता सैफ अली खान (Saif Ali Khan) अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद मंगलवार को घर लौट आए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब सैफ ने बड़ा दिल दिखाते हुए उन्हें अस्पताल पहुंचाने वाले ऑटो ड्राइवर को 50000 रुपये का इनाम दिया है। बता दें कि 15 जनवरी की रात घर पर एक हमलावर द्वारा चाकू मारे जाने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घटना के तुरंत बाद सैफ को इलाज के लिए एक ऑटो-रिक्शा में लिलावती अस्पताल ले जाया गया।

अब डिस्चार्ज होने के बाद अभिनेता सैफ अली खान ने उस ऑटो ड्राइवर से मिलने का फैसला किया, जिसने इमरजेंसी के दौरान उनकी मदद की थी। घर जाने से पहले सैफ ने आभार का व्यक्त करते हुए ड्राइवर को मिलकर गले भी लगाया और समय पर की गई मदद के लिए उन्हें शुक्रिया कहा। ETimes ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि सैफ ने ऑटो ड्राइवर को आभार जताते हुए 50000 रुपये दिए हैं। सैफ को अस्पताल पहुंचाने वाले इस ऑटो ड्राइवर का नाम भजन सिंह राणा है।

ETimes की रिपोर्ट के अनुसार सैफ के साथ अपनी बातचीत के बारे में राणा से बताया कि अभिनेता ने उनकी समय पर मदद के लिए उनकी सराहना की और कहा कि उन्होंने उन्हें समय पर अस्पताल पहुंचाकर शानदार काम किया।


जब राणा से यह पूछा गया कि क्या सैफ ने उन्हें घर छोड़ने के बाद कोई पैसे दिए, तो राणा ने जवाब दिया कि वह इस तरह की जानकारी नहीं दे सकते। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी कोई मांग नहीं थी और वे जो भी सैफ ने दिया या नहीं दिया, उससे संतुष्ट थे। राणा ने कहा कि सैफ ने जो कुछ भी दिया गया, उसे उन्होंने स्वीकार किया। पांच दिन अस्पताल में इलाज कराने के बाद अभिनेता सैफ अली खान मंगलवार को डिस्चार्ज होकर घर लौट आए।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।