Get App

Saif Ali Khan Injured: सैफ अली खान के शरीर पर हुए 6 घाव, जानें अब कैसी है एक्टर की तबियत

Saif Ali Khan Injured: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर देर रात अज्ञात हमलावर ने चाकू से हमला कर दिया। यह घटना गुरुवार सुबह करीब 2:30 बजे हुई, जब वह अपने घर पर थे। घायल सैफ को तुरंत लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक्टर को कुल 6 घाव हुए हैं। आइए जानते हैं अब कैसी है उनकी तबियत

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 16, 2025 पर 10:28 AM
Saif Ali Khan Injured: सैफ अली खान के शरीर पर हुए 6 घाव, जानें अब कैसी है एक्टर की तबियत
Saif Ali Khan: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर उनके घर में चाकू से हमला,अब कैसी है एक्टर की तबियत

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान के घर पर एक अज्ञात हमलावर ने उन पर चाकू से हमला हुआ है, जिसमें वह घायल हो गए हैं। एक्टर को को लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर डॉक्टरों की एक टीम उनका इलाज कर रही है। बताया जा रहा है कि सैफ पर यह हमला देर रात को एक शख्स ने किया जो उनके घर पर कथित तौर पर चोरी करने आया था। यह घटना गुरुवार को सुबह करीब 2:30 बजे हुई जब अभिनेता अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ अपने घर में सो रहे थे।

मिली जानकारी के मुताबिक एक्टर की इंजरी को लेकर बड़ा अपडेट आया है कि एक्टर सैफ अली खान अब खतरे से बाहर है। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। मीडिया रिपोट्स के मुताबिक एक्टर को इस हमले में कई चोटे आई थी।

एक्टर के चोट पर डॉक्टर ने क्या कहा

लीलावती अस्पताल के सीओओ डॉ नीरज उत्तमानी ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया, "सैफ अली खान पर उनके घर में एक अज्ञात शख्स ने हमला किया। सैफ अली खान को आज सुबह 3:30 बजे लीलावती अस्पताल में लाया गया। सैफ के शरीर में कुल कुल छह इंजरी आई हैं, जिसमें से दो गहरी हैं। एक चोट उनकी रीढ़ के पास लगी है। हम उनका ऑपरेशन कर रहे हैं। सैफ का ऑपरेशन न्यूरोसर्जन नितिन डांगे, कॉस्मेटिक सर्जन लीना जैन और एनेस्थेटिस्ट निशा गांधी कर रहे हैं। सर्जरी होने के बाद ही हमें पता चलेगा कि उन्हें कितना नुकसान हुआ है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें