Get App

Salman Khan Firing Case: अनमोल बिश्नोई के संपर्क में थे शूटर, सलमान के घर फायरिंग के लिए मिले थे ₹1 लाख, 3 बार की थी रेकी

Salman Khan Firing Case: पुलिस ने दावा किया था कि बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के मुंबई स्थित घर के बाहर गोलीबारी करने वाले शूटर सागर पाल और विक्की गुप्ता को सलमान खान के घर पर गोलीबारी करने के लिए लगभग 1 लाख रुपये दिए गए थे तथा काम पूरा होने के बाद और अधिक पैसे देने का वादा किया गया था

Akhileshअपडेटेड Apr 18, 2024 पर 10:35 AM
Salman Khan Firing Case: अनमोल बिश्नोई के संपर्क में थे शूटर, सलमान के घर फायरिंग के लिए मिले थे ₹1 लाख, 3 बार की थी रेकी
Salman Khan Firing Case: सलमान खान के घर के बाहर रविवार सुबह गोली चलाए जाने की घटना सामने आई थी

Firing outside Salman Khan Home: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) के मुंबई स्थित घर के बाहर गोलीबारी के मामले में हरियाणा से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि संदिग्ध का संबंध गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों में से एक से है। वे घटना से पहले तथा बाद में लगातार संपर्क में थे। उन्होंने कहा कि हिरासत में लिए गए व्यक्ति पर जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के छोटे भाई अनमोल बिश्नोई से निर्देश लेने का संदेह है। गोलीबारी की घटना के संबंध में जांच के लिए मुंबई क्राइम ब्रांच की चार टीमों को नई दिल्ली, बिहार, गुजरात और राजस्थान भेजा गया है।

सूत्रों के मुताबिक, जांच में पता चला कि अनमोल बिश्नोई इंटरनेट कॉलिंग के जरिए दोनों मुख्य शूटर सागर पाल और विक्की गुप्ता के सीधे संपर्क में था। दोनों आरोपियों को शूटिंग के लिए एडवांस के तौर पर 1 लाख रुपये का भुगतान किया गया था। जबकि काम पूरा होने के बाद 3 लाख रुपये और देने का वादा किया गया था।

सूत्रों ने बताया कि आरोपी पुलिस के रडार पर तब आए जब उन्होंने बिश्नोई से बात करने के लिए अपने फोन चालू किए। वहीं पुलिस हथियार सप्लायर की तलाश कर रही है। पुलिस ने अनमोल बिश्नोई के खिलाफ लुक-आउट सर्कुलर जारी किया है, जो इस समय कनाडा में है।

जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का छोटा भाई अनमोल बिश्नोई तब सुर्खियों में आया जब उसने हाल ही में एक फेसबुक पोस्ट के जरिए सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी ली।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें