Samantha Ruth: सामंथा को मिला मोस्ट पॉपुलर फीमेल स्टार का खिताब, अस्‍पताल में एडमिट की खबर निकली अफवाह

Samantha Ruth: ऑरमैक्स मीडिया ने मोस्ट पॉपुलर फीमेल स्टार की लिस्ट जारी की है। इसमें सामंथा रुथ प्रभु ने पहले पायदान पर जगह बनाई है। इसमें सामंथा ने बॉलीवुड की हसीनाएं आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण को भी पीछे छोड़ दिया है

अपडेटेड Nov 24, 2022 पर 4:17 PM
फिल्म के आइटम नंबर 'ओ अंटावा' से सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) ने भी लाइमलाइट में आ गईं हैं।

Samantha Ruth: साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) ने मोस्ट पॉपुलर फीमेल स्टार का खिताब अपने नाम कर लिया है। हाल ही में ऑरमैक्स स्टार्स इंडिया की तरफ से मोस्ट पॉपुलर फीमेल स्टार्स की लिस्ट जारी गई है। जिसमें 10 एक्ट्रेसेस के नाम शामिल थे। इस लिस्ट में सामंथा टॉप पर हैं। इसके साथ ही उन्होंने बॉलीवुड हसीनाएं आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण को भी पीछे छोड़ दिया है। बता दें कि फिल्म 'पुष्पा' की सफलता के बाद से जहां रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) को पॉपुलैरिटी मिली। वहीं फिल्म के आइटम नंबर 'ओ अंटावा' से सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) ने भी लाइमलाइट में आ गईं हैं।

सामंथा रुथ प्रभु की गिनती साउथ की पॉपुलर और सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एक्ट्रेसेस में होती है। उनके चर्चे तो अब बॉलीवुड तक होने लगे हैं। अब सिर्फ साउथ के फिल्ममेकर्स ही नहीं बल्कि बॉलीवुड फिल्ममेकर्स और एक्टर्स भी सामंथा के साथ काम करना चाहते हैं। सामंथा रुथ प्रभु ने 12 साल पहले अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। आज वह देश की सबसे ज्यादा डिमांड में रहने वालीं एक्ट्रेसेस में शुमार हैं।

मोस्ट पॉपुलर फीमेल स्टार की लिस्ट


दरअसल हर महीने ऑरमैक्स देश की 10 सबसे पॉपुलर फीमेल स्टार्स की लिस्ट जारी करता है। अक्टूबर 2022 की लिस्ट में सामंथा रुथ प्रभु पहले नंबर पर हैं। वहीं आलिया भट्ट दूसरे पर हैं। इस लिस्ट में दीपिका पादुकोण को 5वां स्थान दिया गया है। लिस्ट में दीपिका से आगे नयनतारा और काजल अग्रवाल हैं। दीपिका पादुकोण के बाद इस लिस्ट में छठे स्थान पर रश्मिका मंदाना हैं। सातवें पर कैटरीना कैफ हैं। अनुष्का शेट्टी को 8वां, वहीं कीर्ति सुरेश को 9वां स्थान मिला है। त्रिशा लिस्ट में 10वें पायदान पर हैं। ऑरमैक्स मीडिया की इस लिस्ट में उन एक्ट्रेस के नाम शामिल हैं जिसे ऑडियन्स ने पसंद किया है।

बांग्लादेशी हीरो अलोम ने बॉलीवुड में काम करने की जताई इच्छा, लेकिन सिर्फ दीपिका पादुकोण के साथ

साउथ एक्ट्रेस का बोलबाला

लिस्ट में साउथ से लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस के नाम शामिल हैं, जो एक दूसरे को कड़ी टक्कर दे रही हैं। चर्चित एक्ट्रेस की इस लिस्ट में साउथ सिनेमा की एक्ट्रेस ने बाजी मार ली है। सिर्फ 3 बॉलीवुड हसीनाओ ने ही इस लिस्ट में अपनी जगह बना पाई हैं।

सामंथा के अस्पताल में भर्ती होने की खबरें झूठी

सामंथा रुथ प्रभु हाल ही अपनी फिल्म 'यशोदा' को लेकर चर्चा में रहीं। इस फिल्म में वो सरोगेट मदर बनी हैं। इस फिल्म को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला। कुछ हफ्ते पहले ही सामंथा ने अपनी एक बीमारी के बारे में खुलासा किया था। जिसने फैंस को परेशान कर दिया था। सामंथा ने बताया कि वह मायोसाइटिस नाम की बीमारी से जूझ रही हैं।

हाल ही ऐसी खबरें आई थीं कि सामंथा की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई है। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अब इस पर एक्ट्रेस के स्पोक्सपर्सन ने चुप्पी तोड़ी है। उनका कहना है कि खबरें सरासर झूठी हैं। लोग सिर्फ अफवाह फैला रहे हैं। सामंथा पूरी तरह ठीक हैं और मायोसाइटिस की समस्या से रिकवर हो रही हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।