Sanjay Dutt Married Video: बॉलीवुड की शादियां हमेशा से ही चर्चा का विषय रही हैं। कभी वे अपनी भव्यता के लिए तो कभी अपनी सादगी के लिए सुर्खियां बटोरती हैं। इस बीच, एक बॉलीवुड सुपरस्टार की शादी की रस्में चर्चा में हैं, क्योंकि उन्होंने चौथी बार शादी की है! यह बी-टाउन स्टार कोई और नहीं बल्कि सबके चहेते मुन्ना भाई और संजू बाबा के नाम से मशहूर संजय दत्त हैं। एक्टर ने 65 साल की उम्र में चौथी बार शादी की है। लेकिन थोड़ा ठहरिए...अगर आप सोच रहे हैं कि उन्होंने किसी और से शादी कर ली है तो आप गलत हैं। संजय दत्त ने अपनी तीसरी पत्नी मान्यता दत्त के साथ ही चौथी बार शीदी है। सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।
कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिनोवेशन के बाद संजय दत्त के घर पर पूजा रखी गई थी। इस दौरान हवन कुंड के सामने एक्टर और उनकी पत्नी मान्यता ने फिर से सात फेरे लिए। कपल ने इस घटना को यादगार बनाने के लिए फेरे लिए। वायरल वीडियो क्लिप में संजय दत्त भगवा रंग के कुर्ते-पायजामा और तौलिया में नजर आ रहे हैं। जबकि उनकी पत्नी मान्यता दत्त ने सफेद और सादे कपड़े पहने हुए हैं। Bollywood Bubble के अनुसार, संजय और मान्यता ने गृह प्रवेश पूजा के दौरान सात फेरे लिए। कपल ने हाल ही में अपने घर में कुछ मरम्मत का काम करवाया है।
65 वर्षीय अभिनेता संजय दत्त ने तीन बार शादी की है। मान्यता दत्त, संजय की तीसरी पत्नी हैं। कपल ने 2008 में गोवा में शादी की थी। मान्यता से पहले संजय दत्त ने साल 1998 में रिया पिल्लई से शादी की थी। वह एक एयर होस्टेस और मॉडल थीं। हालांकि, 2008 में दोनों अलग हो गए। उसी साल गोवा में उन्होंने दिलनवाज शेख उर्फ मान्यता दत्त से शादी की।
शादी से पहले संजय और मान्यता ने काफी समय तक डेट किया। शादी के दो साल बाद इस कपल को जुड़वां बच्चे हुए। उससे पहले उन्होंने 1987 में ऋचा शर्मा से शादी की थी। कपल की एक बेटी त्रिशाला दत्त हैं। ऋचा की 1996 में ब्रेन ट्यूमर से मौत हो गई थी। त्रिशाला मान्यता के बहुत करीब हैं। उन्हें अक्सर साथ में समय बिताते हुए देखा जाता है।
त्रिशाला के अलावा संजय के मान्यता से दो और जुड़वां बच्चे शाहरान और इकरा हैं। इस बीच, फिल्मों की बात करें तो संजय दत्त को आखिरी बार रवीना टंडन के साथ फिल्म 'Ghudchadi' में देखा गया था। बिनॉय गांधी द्वारा निर्देशित यह फिल्म अब Jiocinema पर ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है। फिलहाल, वह जल्द ही बाहुबली स्टार प्रभास के साथ 'द राजा साहब (The Raja Saab)' और (केडी- द डेविल-KD– The Devil) में नजर आएंगे।