'बेटी के लिए दूध खरीदने के नहीं होते थे पैसे', शाहरुख खान के को-एक्टर ने किया बड़ा खुलासा

Adi Irani: 1993 में रिलीज हुई शाहरुख खान की फिल्म 'बाजीगर' बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल रही। फिल्म में काम करने वाले कई एक्टर्स बड़े स्टार बन गए, लेकिन विकी मल्होत्रा का किरदार निभाने वाले आदि ईरानी को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने स्ट्रगल के बारे में खुलकर बात की

अपडेटेड Mar 16, 2025 पर 3:19 PM
फिल्म 'बाजीगर' में विकी मल्होत्रा का किरदार निभाने वाले आदि ईरानी को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा था

साल 1993 में रिलीज हुई फिल्म 'बाजीगर' बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई की थी। अब्बास-मस्तान के निर्देशन में बनी ये फिल्म एक ब्लॉकबस्टर हिट थी। इस फिल्म में शाहरुख खान, काजोल और शिल्पा शेट्टी लीड रोल में थे। फिल्म में काम करने वाले कई एक्टर्स बड़े स्टार बन गए, लेकिन विकी मल्होत्रा का किरदार निभाने वाले आदि ईरानी को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने अनाड़ी (1993) और बाजीगर (1993) के बाद अपने संघर्षों के बारे में खुलकर बात की।

बेटी के लिए दूध खरीदने के नहीं थे पैसे

फिल्मीतंत्र मीडिया के साथ बात करते हुए एक्टर आदि ईरानी ने कहा,"मेरी पहली बेटा की जन्म साल 1995 में हुआ था, उस समय दूध की कीमत 5 रुपये थी, लेकिन कई बार मेरे पास इतने भी पैसे नहीं होते थे। मुझे रोजाना शहर जाकर लोगों से जॉब और रोल्स के लिए मिलना पड़ता था। इसके लिए दोस्त से स्कूटर उधार लेना पड़ता था। कई बार मेरे पास पेट्रोल भराने के पैसे तक नहीं होते थे।"


काफी स्ट्रगल करना पड़ा

आदि ईरानी ने अपने स्ट्रगल के दिनों को याद करते हुए बताया, "जब मेरे पास पेट्रोल के पैसे नहीं होते थे तो वे बस स्टॉप तक पैदल जाते थे। अगर कोई पूछता कि वह वहां क्यों खड़े हैं। इस पर वे झूठ बोल देते कि किसी दोस्त का इंतजार कर रहे हैं। लोग कहते थे, 'तुम्हें बस में जाने की क्या जरूरत है?' और फिर मैं चुपचाप घर वापस चला जाता था।"

बहन अरुणा ईरानी ने दिया था मदद का ऑफर

आदि ईरानी ने बताया कि उनकी बहन एक्ट्रेस अरुणा ईरानी ने उनको कई बार मदद के लिए ऑफर किया था। आदि ईरानी ने बताया, "मेरी बहन मेरी हालत जानती थी और कई बार मदद की पेशकश भी की लेकिन मैंने मना कर दिया। मैं उसका भाई हूं लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि वह जिंदगीभर मेरी देखभाल करे। यह मेरा अपना संघर्ष था और उसे भी अपना परिवार संभालना था।"

आदि ईरानी ने सलमान खान और प्रीति जिंटा की फिल्म चोरी चोरी चुपके चुपके में भी काम किया था। बता दें महज 4 करोड़ के बजट में बनी शाहरुख खान की इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 32 करोड़ रुपये की कमाई की।

AR Rahman: ए आर रहमान को अपोलो अस्पताल से मिली छुट्टी, गर्दन में दर्द के बाद हुए थे भर्ती

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।