Tiger 3: कड़ी सुरक्षा के बीच शाहरुख और सलमान खान ने शुरू की 'टाइगर 3' की शूटिंग

Tiger 3: रिपोर्ट के अनुसार, शाहरुख खान इस हफ्ते की शुरुआत में मुंबई के मड आइलैंड में टाइगर 3 की शूटिंग के लिए सलमान खान के साथ शूटिंग में शामिल हुए थे। कथित तौर पर यहां एक शानदार सेट का निर्माण किया गया है, क्योंकि सुपरस्टार वहां एक्शन से भरपूर सीक्वेंस की शूटिंग कर रहे हैं। इतना ही नहीं, एंटरटेनमेंट पोर्टल का यह भी दावा है कि तस्वीरों या वीडियो को लीक होने से बचाने के लिए सेट पर कड़ी सुरक्षा भी बरती जा रही है

अपडेटेड May 11, 2023 पर 6:23 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Tiger 3: 'एक था टाइगर' और 'टाइगर जिंदा है' के बाद टाइगर फ्रेंचाइजी की यह तीसरी फिल्म है

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) स्टारर 'पठान (Pathaan)' में दबंग अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) के एक्शन से भरपूर कैमियो के बाद फैन्स अब टाइगर 3 (Tiger 3) में किंग खान को देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालिया रिपोर्टों की माने तो बॉलीवुड के इन दोनों सुपरस्टार ने अब 'टाइगर 3' की शूटिंग शुरू कर दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के सेट पर कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए गए है। दोनों ने स्पेशल एक्शन सीक्वेंस को शूट किया है।

E-Times की रिपोर्ट के अनुसार, शाहरुख खान इस हफ्ते की शुरुआत में मुंबई के मड आइलैंड (Madh Island) में 'टाइगर 3' की शूटिंग के लिए सलमान खान के साथ फिल्म के सेट पर पहुंचे। कथित तौर पर यहां एक शानदार सेट का निर्माण किया गया है, क्योंकि सुपरस्टार वहां एक्शन से भरपूर सीक्वेंस की शूटिंग कर रहे हैं। इतना ही नहीं, एंटरटेनमेंट पोर्टल का यह भी दावा है कि तस्वीरों या वीडियो को लीक होने से बचाने के लिए सेट पर कड़ी सुरक्षा भी बरती जा रही है।

ये शूटिंग पूरे एक सप्ताह तक चलेगी। सेट पर आदित्य चोपड़ा (Aditya Chopra) ने करोड़ों रुपये खर्च किए हैं। इन सबके अलावा सेट पर सुरक्षा का पूरा ध्यान भी रखा जा रहा है। सूत्रों ने ईटाइम्स को बताया कि Tiger 3 के निर्माताओं ने किसी भी लीक से बचने के लिए सेट पर कड़ी सुरक्षा की व्यवस्था की है। ये शूटिंग 7 दिनों तक चलेगी।


सेट पर 35 करोड़ रुपये खर्च

इस सीक्वेंस के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए गए हैं। सूत्रों ने बताया कि इस सेट को बनाने में आदित्य चोपड़ा ने 35 करोड़ रुपये खर्च किए हैं, जिससे इस सीन को सबसे बेस्ट तरीके से स्क्रीन पर दिखाया जा सके। इस खबर के सामने आने के बाद 'टाइगर 3' का इंतजार कर रहे फैंस की एक्साइटमेंट दोगुनी हो गई है।

ये भी पढ़ें- दिल्ली में होगी AAP नेता राघव चड्ढा और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की सगाई, सामने आई तारीख

बता दें कि 'एक था टाइगर' और 'टाइगर जिंदा है' के बाद टाइगर फ्रेंचाइजी की यह तीसरी फिल्म है। सलमान खान के अलावा टाइगर 3 में सुपर स्पाई जोया के रूप में कैटरीना कैफ और खलनायक के रूप में इमरान हाशमी भी हैं। यह इस दिवाली सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।

10 नवंबर को होगी रिलीज

मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित टाइगर 3 दिवाली के मौके पर 10 नवंबर को रिलीज होगी। पैन इंडिया फिल्म को हिंदी के साथ-साथ तमिल और तेलुगू भाषा में भी रिलीज किया जाएगा। शाहरुख खान की इसी साल रिलीज हुई फिल्म 'पठान' में सलमान ने कैमियो किया था, जिसे देखने के बाद सिनेमाघरों में दर्शकों ने खूब सीटी मारी थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।