बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) स्टारर 'पठान (Pathaan)' में दबंग अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) के एक्शन से भरपूर कैमियो के बाद फैन्स अब टाइगर 3 (Tiger 3) में किंग खान को देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालिया रिपोर्टों की माने तो बॉलीवुड के इन दोनों सुपरस्टार ने अब 'टाइगर 3' की शूटिंग शुरू कर दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के सेट पर कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए गए है। दोनों ने स्पेशल एक्शन सीक्वेंस को शूट किया है।
