Pathaan विवाद के बीच शाहरुख खान ने हासिल की एक और बड़ी उपलब्धि, दुनिया के 50 महान सदाबहार एक्टर्स की लिस्ट में अकेले भारतीय

Empire Magazine ने शाहरुख खान को '50 ग्रेटेस्ट एक्टर्स ऑफ ऑल टाइम' लिस्ट में शामिल किया है। इस लिस्ट में हॉलीवुड के बेहतरीन कलाकार डेंजल वॉशिंगटन, टॉम हैंक्स, एंथोनी मार्लन ब्रैंडो, मेरिल स्ट्रीप और जैक निकोल्सन जैसे दिग्गज शामिल हैं। इस लिस्ट में बॉलीवुड सुपरस्टार इकलौते भारतीय हैं

अपडेटेड Dec 21, 2022 पर 11:56 AM
Pathaan को लेकर जारी विवाद के बीच हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता शाहरुख खान ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है

50 Greatest Actors of All Time: अपनी आने वाली फिल्म 'पठान (Pathaan Controversy)' को लेकर जारी विवाद के बीच बॉलीवुड सुपरस्टार और हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। ब्रिटेन की एक प्रतिष्ठित मैगजीन की ओर से तैयार की गई सदाबहार महान 50 अभिनेता एवं अभिनेत्रियों की लिस्ट में बॉलीवुड अभिनेता शाहरूख खान इकलौते भारतीय हैं। हाल ही में ‘एम्पायर मैगजीन (Empire Magazine)’ ने अब तक के 50 फेसस अभिनेता एवं अभिनेत्रियों की लिस्ट जारी की है, जिसमें किंग खान अकेले बॉलीवुड स्टार हैं, जिनका नाम इस लिस्ट में शुमार हैं।

एम्पायर मैगजीन ने 57 वर्षीय खान को अपनी लिस्ट में शामिल किया है। इस लिस्ट में हॉलीवुड के बेहतरीन कलाकार डेंजल वॉशिंगटन (Denzel Washington), टॉम हैंक्स (Tom Hanks), एंथोनी मार्लन ब्रैंडो (Anthony Marlon Brando), मेरिल स्ट्रीप (Meryl Streep) और जैक निकोल्सन (Jack Nicholson) समेत अन्य शामिल हैं। मैगजीन ने उनके संक्षिप्त परिचय में कहा है कि शाहरुख खान का करियर अब चार दशक लंबा हो गया है। उन्होंने बेहतरीन और कामयाब फिल्में दी हैं तथा उनके फैंस की संख्या अरबों में है।

मैगजीन ने कहा, “आप ऐसा करिश्मा और अपने शिल्प में पूर्ण महारत के बिना नहीं कर सकते। लगभग हर शैली में सहज, ऐसा कुछ भी नहीं है] जो वह नहीं कर सकते।” खान ने यूं तो कई फिल्मों में अपने अभिनय के जौहर बिखरे हैं, लेकिन एम्पायर ने चार फिल्मों में उनके किरदारों को रेखांकित किया है।


ये भी पढ़ें- Bihar Police Recruitment: बिहार पुलिस में निकली बंपर वैकेंसी, 75543 पदों पर पुलिसकर्मियों की होगी सीधी भर्ती, जानें सभी डिटेल्स

इनमें संजय लीला भंसाली निर्देशित ‘देवदास (Devdas)’, करण जौहर की ‘माई नेम इज़ खान (My Name Is Khan)’, और ‘कुछ कुछ होता है (Kuch Kuch Hota Hai)’ तथा आशुतोष गोवारिकर की ‘स्वदेश (Swades)’ शामिल है।”

साल 2012 में आई फिल्म ‘जब तक है जान (Jab Tak Hai Jaan)’ में उनके फेमस डायलॉग ‘जिंदगी तो हर रोज जान लेती है… बम तो सिर्फ एक बार लेगा (Zindagi toh har roz jaan leti hai... Bomb toh sirf ek baar lega)’ को उनके करियर की ‘ बेहतरीन पंक्ति’ के तौर पर पहचाना गया है।

बता दें कि खान की फिल्म ‘पठान (Pathaan)’ अगले साल 25 जनवरी को दुनिया भर में रिलीज होगी। यह फिल्म सिद्धार्थ आनंद ने निर्देशित की है और इसमें जॉन अब्राहम तथा दीपिका पादुकोण भी हैं। खान फिल्मकार एटली की ‘जवान (Jawan)’ और राजकुमार हिरानी निर्देशित फिल्म ‘डंकी (Dunki)’ में भी नजर आएंगे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।