Shark Tank India: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ है। ट्विटर के नए बॉस एलॉन मस्क (Elon Musk) के नए-नए फैसलों से हर कोई हैरान है। मस्क ने ट्विटर के मालिक की गद्दी संभालते ही सबसे पहले छंटनी शुरू कर दी है। इससे एलॉन मस्क की दुनिया भर में आलोचना हो रही है। अब शार्क टैंक इंडिया (Shark Tank India) के जज और शादी.कॉम (Shaadi.com) के फाउंडर अनुपम मित्तल (Anupam Mittal) ने मस्क पर कटाक्ष किया है। मित्तल ने एलॉन मस्क की ओर से की जा रही छंटनी का कड़ा विरोध किया है।
मस्क के छंटनी करने पर मित्तल का कहना है कि ट्विटर के नए चीफ को यह बात समझ में नहीं आई है कि अगर आप अपने कर्मचारियों को टाउन हॉल (Town hall) में नंगा करते हैं तो आप उनको अपने ऊपर सार्वजनिक रूप से पेशाब करने से नहीं रोक सकते हैं। मित्तल ने एलॉन मस्क को टारगेट करते हुए आगे कहा कि सम्मान पाने के लिए आपको भी किसी का सम्मान करना होता है।
मस्क के इस फैसले के बाद मेटा (Meta) और ऐमजॉन (Amazon) जैसी कंपनियां भी उनके नक्शे कदम पर चलले लगीं। हालांकि एलॉन मस्क को अपने इस फैसले पर कोई पछतावा नहीं है। यहां तक एलॉन मस्क ने अपना विरोध करने वालों को टोल करने के लिए अपने ट्वीट में “Ligma and Johnson की फोटो पोस्ट की है। मस्क के इस रवैये के बाद जिन लोगों की ट्विटर से छंटनी नही की गई थी। उन लोगों ने भी ट्विटर को बॉय बॉय कर दिया। इसके साथ ही #RIPTwitter, #GoodbyeTwitter जैसे हैश टैग ट्रेंड करने लगे।
मित्तल के ट्वीट पर जवाब देते हे एक यूजर ने कहा कि मस्क अपने खेल में विजयी हो रहे हैं। इसकी वजह ये है कि इस प्लेटफॉर्म पर हर कोई उनके बारे में ही बात कर रहा है। “ एलॉन मस्क जो कुछ भी कर रहे हैं वो एक खास मकसद से कर रहे हैं। उन्होंने ट्विटर खरीद लिया और पूरी दुनिया उनके बारे में ही बात कर रही है। ये सब कुछ वैसा ही है, जैसा वो चाहते थे। वो अपने इस खेल में जीत रहे हैं....” ।
वहीं मिलत्त ने इसका जवाब देते हुए कहा कि कंट्रोवर्सी (controversies) क्रिएट करने के लिए कर्मचारियों को निकालने के अलावा और भी कई तरीके हैं। एक और यूजर ने मित्तल से पूछते हुए कहा कि क्या आपको लगता है कि इस सबसे कुछ पॉजिटिव परिणाम आने वाला है? क्या आपको लगता है कि एलॉन मस्क के कदमों से कोई अच्छा परिणाम मिलेगा?
मस्क के फैसले का ग्रोवर ने किया स्वागत
हाल ही में शार्क टैंक इंडिया के पूर्व जज और भारत पे को-फाउंडर (Bharatpe co-founder) अश्नीर ग्रोवर (Ashneer Grover) ने एलॉन मस्क के फैसले का समर्थन किया था। हालांकि उन्होंने भारतीय कंपनियों को मालिकों को भी यह सलाह दी थी कि वो एलॉन मस्क की नकल न करें। इसकी जगह वो लागत घटाने के दूसरे तरीकों को अपनाएं। ग्रोवर ने कहा कि कंपनियां कर्मचारियों के वेतन में कटौती जैसे दूसरे तरीकों का इस्तेमाल कर सकती हैं।