Gold Scheme Fraud Case: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके व्यवसायी पति राज कुंद्रा ने धोखाधड़ी के आरोपों के बीच अपना पहला बयान जारी किया है। शिल्पा और राज के वकील ने कहा है कि दोनों ने कोई अपराध नहीं किया है और उन्हें उम्मीद है कि सच्चाई सामने आएगी। वे कानूनी रूप से इस लड़ाई को लड़ेंगे और जांच एजेंसियों के साथ सहयोग करेंगे। इस महीने की शुरुआत में, इस जोड़े पर एक ट्रेडर को गोल्ड स्कीम में धोखा देने का आरोप लगाया गया था।
