Get App

'कुछ नहीं मिला अब तक...', बॉलीवुड के इन दिग्गज सिंगर्स के लिए छलका सोनू निगम का दर्द, पूछे ये सवाल

Sonu Nigam: सोनू निगम ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने कई सिंगर्स को पद्म पुरस्कार न मिलने पर दुख जताया। सोनू ने कहा कि कई दिग्गज सिंगर्स को अब तक पद्म पुरस्कार नहीं मिला हैं। इस लिस्ट में कई सिंगर्स के नाम शामिल है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 27, 2025 पर 2:05 PM
'कुछ नहीं मिला अब तक...', बॉलीवुड के इन दिग्गज सिंगर्स के लिए छलका सोनू निगम का दर्द, पूछे ये सवाल
Sonu Nigam ने अलका याग्निक, श्रेया घोषाल, सुनिधि चौहान और किशोर कुमार जैसे दिग्गज सिंगर्स को अब तक पद्म पुरस्कार न मिलने पर निराशा जताई है।

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर केंद्र सरकार ने पद्म पुरस्कार 2025 की घोषणा की। इस घोषणा में कुल 139 लोगों को सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। इसमें सात को पद्म विभूषण, 19 को पद्म भूषण और 113 को पद्म श्री मिलेगा। पद्म पुरस्कार की घोषणा के बाद सिंगर सोनू निगम ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट कर इस साल कई बड़े कलाकारों की अनदेखी करने के लिए जूरी पर सवाल उठाया है।

बता दें पद्म पुरस्कार 2025 में म्यूजिक इंडस्ट्री से पंकज उधास, अरिजीत सिंह और शारदा सिन्हा का नाम शामिल है। पंकज उधास और अरिजीत सिंह को पद्म श्री और शारदा सिन्हा को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा। सोनू निगम ने इस लिस्ट में कई बड़े कलाकारों की अनदेखी पर निराशा जताई और अपनी राय शेयर की है। सोनू निगम ने कहा कि इनकी प्रतिभा को जरूर पहचाना जाना चाहिए।

सोनू निगम ने पोस्ट किया वीडियो

सोनू निगम ने अलका याग्निक, श्रेया घोषाल, सुनिधि चौहान और किशोर कुमार जैसे दिग्गज सिंगर्स को अब तक पद्म पुरस्कार न मिलने पर निराशा जताई है। सोनू निगम ने अपने इंस्टाग्राम वीडियो के कैप्शन में लिखा, "भारत और इसके आने वाले पद्म पुरस्कार विजेता।" सोनू निगम ने कहा, "दो ऐसे गायक हैं जिन्होंने दुनिया भर के गायकों को प्रेरित किया है। लेकिन उनमें से एक मोहम्मद रफी साहब को केवल पद्मश्री तक सीमित कर दिया गया है। वहीं दूसरे किशोर कुमार जी को तो पद्मश्री भी नहीं मिला। अब मरणोपरांत पुरस्कार दिए जा रहे हैं न?"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें