Get App

VIDEO: सेल्फी को लेकर सिंगर सोनू निगम के साथ हाथापाई, एक सहयोगी घायल, विधायक के बेटे पर केस दर्ज

Sonu Nigam: सोनू निगम पर हमले का वीडियो एक यूजर ने ट्विटर पर शेयर किया है। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि जब सोनू निगम स्टेज से नीचे उतर रहे हैं तो कुछ लोग उन्हें धक्का दे रहे हैं। इनमें से एक स्टेज से नीचे गिर गया। यह वीडियो तुरंत ही इंटरनेट में वायरल हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोप उद्धव गुट के विधायक प्रकाश फटरपेकर के बेटे स्वप्निल फटरपेकर पर लगा है

Curated By: Akhileshअपडेटेड Feb 21, 2023 पर 10:38 AM
VIDEO: सेल्फी को लेकर सिंगर सोनू निगम के साथ हाथापाई, एक सहयोगी घायल, विधायक के बेटे पर केस दर्ज
Sonu Nigam: मुंबई के चेंबूर में लाइव कंसर्ट के दौरान सिंगर के साथ धक्का-मुक्की की गई

मुंबई में सोमवार 20 फरवरी की रात एक कार्यक्रम के दौरान मशहूर सिंगर सोनू निगम (Sonu Nigam) के साथ सेल्फी लेने को लेकर हुई कथित धक्का-मुक्की में बॉलीवुड गायक का एक सहयोगी घायल हो गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना रात करीब 11 बजे हुई जब निगम एक संगीत समारोह में भाग लेने के लिए उपनगरीय चेंबूर में थे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम स्थल से बाहर निकलते समय, फैंस के एक ग्रुप ने गायक के साथ सेल्फी लेने की कोशिश की तो निगम के दो सहयोगियों ने हस्तक्षेप किया।

पीटीआई के मुताबिक, अधिकारी ने बताया कि फैंस ने निगम के दोनों सहयोगियों के साथ मारपीट की, जिससे उनमें से एक को मामूली चोट आई। इस घटना का एक वीडियो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। मामले को लेकर सोनू निगम ने चेंबूर थाने पहुंचकर शिकायत भी दर्ज कराई है।

फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और धक्का-मुक्की करने वालों की पहचान कराई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोप उद्धव गुट के विधायक प्रकाश फटरपेकर (Prakash Phaterpekar) के बेटे स्वप्निल फटरपेकर पर लगा है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

सिंगर ने बताई पूरी कहानी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें