साउथ की ब्लॉकबस्टर फिल्मों से एक रही एसएस राजामौली (SS Rajamouli) की 'बाहुबली (Baahubali)' ने 2015 में रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर सभी रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया था। यह उस साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म थी। 'बाहुबली' के दोनों पार्ट्स ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रचते हुए 1,000 करोड़ से भी ज्यादा का बिजनेस किया था। एक्टर प्रभास (Prabhas) और राणा दग्गुबाती (Rana Daggubati) की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म के फर्स्ट पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर 600 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की, जबकि इसके सीक्वल ने 500 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की थी। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि 'बाहुबली' बनाने के लिए फिल्म के मेकर्स ने 400 करोड़ रुपये बैंक से लोन लिए थे?
