Get App

फिल्म "RRR" का विदेशों में जलवा कायम, गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड में मिला 2 नॉमिनेशन

डायरेक्टर एसएस राजामौली (SS Rajamouli) की सुपरहिट फिल्म 'RRR' को गोल्डन ग्लोब्स अवार्ड 2023 (Golden Globes 2023) के लिए 2 कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला है। फिल्म को 'बेस्ट नॉन इंग्लिश लैंगवेज पिक्चर' और नाटू-नाटू गाने के लिए 'बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग' की कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया है

Moneycontrol Newsअपडेटेड Dec 12, 2022 पर 9:20 PM
फिल्म "RRR" का विदेशों में जलवा कायम, गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड में मिला 2 नॉमिनेशन
'RRR' फिल्म ने अभी हाल में बेस्ट डायरेक्टर का न्यूयॉर्क फिल्म क्रिटिक्स सर्किल अवार्ड भी जीता है

डायरेक्टर एसएस राजामौली (SS Rajamouli) की सुपरहिट फिल्म "आरआरआर (RRR)" अब प्रतिष्ठित गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड पाने की लाइन में पहुंच गई है। इसे ऑस्कर के बाद फिल्मों का दिया जाने वाला दूसरा सबसे बड़ा अवार्ड माना जाता है। 'RRR' को गोल्डन ग्लोब्स अवार्ड 2023 (Golden Globes 2023) के लिए 2 कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला है। फिल्म को 'बेस्ट नॉन इंग्लिश लैंगवेज पिक्चर' और नाटू-नाटू गाने के लिए 'बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग' की कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया है। फिल्म के निर्माताओं ने एक ट्वीट में कहा, "हमें यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि RRR फिल्म ने बेस्ट पिक्चर नॉन-इंग्लिश लैंग्वेज और बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग के लिए गोल्डन ग्लोब्स के नॉमिनेशन में जगह बनाया है।"

25 मार्च को हुई थी रिलीज

राम चरण (Ram Charan), एनटीआर जूनियर (NTR Jr) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की मुख्य भूमिका वाली 'RRR' फिल्म इस साल 25 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और यह एक ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुई थी। इसके अलावा अजय देवगन और श्रेया सरन ने भी इस फिल्म में अहम भूमिका निभाई थीं।

डायरेक्टर राजमौली ने इससे पहले मनीकंट्रोल से बात करते हुए कहा था कि यह एक बड़े स्तर का महाकाव्य है, जो उन्हें रोमांचित करता है। उन्होंने बताया, "मुझे सच में जो चीजें उत्साहित करती हैं, उनमें बड़े स्तर के एपिक या महाकाव्य है। ये मुझे रोमांचित करते हैं। वास्तव में, मैं कह सकता हूं कि यही एक चीज है जो मुझे सबसे ज्यादा उत्साहित करती है!"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें