बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर आमिर खान (Ammir Khan) ने बतौर निर्माता अपने अगले प्रोजेक्ट की घोषणा कर दी है। आमिर खान ने Gadar 2 स्टारर सनी देओल (Sunny Deol) के साथ नई फिल्म बनाने का ऐलान किया है। 'गदर 2' जैसी बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म देने के बाद सनी देओल अपने जमाने के फेमस डायरेक्टर राजकुमार संतोषी (Rajkumar Santoshi) की फिल्म 'लाहौर 1947 (Lahore 1947)' में काम करेंगे। आमिर खान 'लाहौर 1947' को प्रोड्यूस करेंगे। 90 के दशक के मशहूर डायरेक्टर राजकुमार संतोषी इस फिल्म का डायरेक्शन करेंगे। आमिर खान प्रोडक्शन (Aamir Khan Productions) ने मंगलवार (3 अक्टूबर) को इसकी घोषणा की।
आमिर खान ने मंगलवार को इसकी घोषणा करते हुए बताया कि बतौर निर्माता उनकी अगली फिल्म 'लाहौर, 1947' होगी जिसमें एक्टर के रूप में सन्नी देओल होंगे और इसका डायरेक्शन राजकुमार संतोषी करेंगे। खान ने अपनी प्रोडक्शन कंपनी आमिर खान प्रोडक्शन्स (AKP) के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्वीटर) के आधिकारिक पेज पर एक बयान में इसकी पुष्टि की।
आमिर खान ने कहा कि वह और AKP में उनकी टीम देओल और संतोषी के साथ काम करने के लिए उत्सुक हैं। उन्होंने X पर पोस्ट में कहा, "मैं और आमिर खान प्रोडक्शन्स की पूरी टीम अपनी नई फिल्म 'लाहौर 1947' की घोषणा करते हुए उत्सुक और खुश हैं। इस फिल्म में सन्नी देओल होंगे, जिसका डॉयरेक्शन राजकुमार संतोषी संभालेंगे।"
प्रोडक्शन्स ने अपने बयान में कहा कि उम्मीद करता हूं कि यह सफर शानदार रहे। हमें आपकी दुआओं की जरूरत है। आपको बता दें कि संतोषी के साथ सनी देओल 'घायल', 'घातक' और 'दामिनी' जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुके हैं। इन तीनों फिल्मों में सनी के रोल को काफी पसंद किया गया था।
जबकि आमिर ने फिल्म निर्माता की कॉमेडी फिल्म 'अंदाज अपना अपना' में काम किया था। इससे पहले सनी और आमिर ने कभी साथ काम नहीं किया है। आमिर खान की आखिरी रिलीज फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' थी, जो बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाई करने में असफल रही। हालांकि, जब यह नेटफ्लिक्स पर आया तो इसकी सराहना की गई। इस फिल्म में करीना कपूर भी थीं।
सनी देओल अपनी हालिया रिलीज 'गदर 2' की शानदार सफलता से उत्साहित हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 525 करोड़ से अधिक की कमाई कर चुकी है। गदर-2 शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' को पछाड़कर भारत में अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई। हालांकि, शाहरुख की हालिया रिलीज 'जवान' ने एक दिन बाद ही शीर्ष स्थान हासिल कर लिया।
1990 में आमिर खान की फिल्म 'दिल' और सनी देओल की सुपरहिट 'घायल' एक ही दिन रिलीज हुई थी। इसके अलावा 1996 में 'राजा हिंदुस्तानी' बनाम 'घातक' के बाद 2001 में भारतीय सिनेमा का सबसे महाकाव्य बॉक्स ऑफिस टकराव हुआ जब 'लगान' उसी दिन रिलीज हुई जिस दिन 'गदर' रिलीज हुई थी।