Get App

जुलाई में बंद होने जा रहा 'द कपिल शर्मा शो', अक्टूबर में फिर शुरू होगा नया सीजन!

The Kapil Sharma Show: बताया जा रहा है कि जुलाई में मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) का फेमस शो कुछ समय के लिए बंद होने वाला है। शो की टीम ब्रेक पर जाएगी, जिस वजह से बंद होने वाला है। बताया जा रहा है कि इसी साल अक्टूबर या नवंबर के महीने तक शो की नए सीजन से वापसी हो जाएगी। पिछले साल भी कपिल और उनकी टीम ने ब्रेक लिया था

Akhileshअपडेटेड May 26, 2023 पर 1:02 PM
जुलाई में बंद होने जा रहा 'द कपिल शर्मा शो', अक्टूबर में फिर शुरू होगा नया सीजन!
The Kapil Sharma Show के ऑफ-एयर होने का दावा करने वाली रिपोर्ट्स लंबे समय से सुर्खियां बटोर रही हैं

'द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show)' कुछ समय के लिए बंद होने वाला है। ये खबर पिछले महीने पहले आई थी। हालांकि तब ये नहीं बताया गया था कि शो कब ऑफ एयर होने वाला है। यानी टीवी पर शो का प्रसारण कब से बंद होने वाला है। अब बताया जा रहा है कि जुलाई में मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) का फेमस शो कुछ समय के लिए बंद होने वाला है। शो की टीम ब्रेक पर जाएगी, जिस वजह से बंद होने वाला है। बताया जा रहा है कि इसी साल अक्टूबर या नवंबर के महीने तक शो की नए सीजन से वापसी हो जाएगी। बता दें कि पिछले साल भी कपिल और उनकी टीम ने ब्रेक लिया था।

बता दें कि द कपिल शर्मा शो के ऑफ-एयर होने का दावा करने वाली रिपोर्ट्स लंबे समय से सुर्खियां बटोर रही हैं। हालांकि अभी तक आधिकारिक तौर पर कुछ भी घोषित नहीं किया गया है। लेकिन अब एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कॉमेडियन के जून के मध्य में अपने शो के आखिरी एपिसोड की शूटिंग करने की संभावना है। Pinkvilla की रिपोर्ट के अनुसार, कपिल शर्मा जून के मध्य में अपने कॉमेडी शो का रैप-अप एपिसोड शूट करेंगे, जो जुलाई के महीने में प्रसारित होने की संभावना है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपिल अपनी टीम के साथ अमेरिकी टूर पर जाने वाले हैं।

एंटरटेनमेंट पोर्टल को सूत्रों ने दावा किया, "जुलाई और अगस्त में कपिल शर्मा अपनी टीम के साथ इंटरनेशनल टूर पर होंगे। जुलाई में वो लोग अमेरिका के 6 शहरों में शोज करेंगे। और अगस्त में इंग्लैंड के दो शहरों में शो करने का प्लान है। इसलिए कपिल जून के बीच तक 'द कपिल शर्मा शो' के लिए कुछ एपिसोड शूट करेंगे। इन एपिसोड्स का टीवी पर प्रसारण जुलाई तक होता रहेगा। इसके बाद शो छोटे ब्रेक पर जाएगा।"

पिछले महीने भी द कपिल शर्मा शो के जल्द ही ऑफ-एयर होने की खबरों ने सुर्खियां बटोरी थीं। हालांकि, उस समय कॉमेडियन ने अफवाहों पर प्रतिक्रिया व्यक्त की और ई-टाइम्स को बताया था, "हमें जुलाई में अपने लाइव टूर के लिए अमेरिका जाना है और हम देखेंगे कि समय के साथ क्या करना है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें