The Kerala Story ने 16 वें दिन की ओपनिंग डे से भी ज्यादा कमाई, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 200 करोड़ के करीब

'द केरल स्टोरी' को लेकर जारी विवाद पर अब सुप्रीम कोर्ट ने अपनी मुहर लगा दी है। सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल में लगे फिल्म के बैन पर स्टे लगा दिया है। वहीं FTII में फिल्म की स्क्रीनिंग को लेकर छात्रों ने हंगामा कर दिया। विरोध प्रदर्शन और फिल्म को लेकर जारी विवाद के बीच द केरल स्टोरी ने 16वें दिन रिकॉर्ड तोड़ कमाई की ही। जल्द ही आंकड़ा 200 करोड़ पार कर सकता है।

अपडेटेड May 21, 2023 पर 8:36 PM
FTII में भारी विरोध के बीच में की गई ‘द केरल स्टोरी’ की स्क्रीनिंग

'द केरल स्टोरी' को लेकर बज अभी भी बना हुआ है। फिल्म की थीम को लेकर जहां कुछ लोग इसे प्रोपेगेंडा फिल्म बता रहे हैं। वहीं कुछ लोग इसे समाज की हकीकत। धमाकेदार ओपनिंग के साथ पहले ही दिन फिल्म ने आठ करोड़ की कमाई की थी। फिल्म को रिलीज हुए अब 16 दिन पूरे हो गए हैं। फिल्म ने 16वें दिन कमाई के नए रिकॉर्ड बनाए और ओपनिंग डे से भी ज्यादा कमाई कर ली। ओपनिंग डे पर फिल्म ने 8 करोड़ की कमाई की थी। आज यानि फिल्म ने तीसरे शनिवार 9.15 करोड़ रुपए की कमाई की है। अब तक फिल्म की कुल कलेक्शन 187.47 करोड़ रुपए तक पहुंच गई है। फिल्म जल्द ही 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी।

  FTII में फिल्म की स्क्रीनिंग

'द केरल स्टोरी' को सुदीप्तो सेन ने डायरेक्ट किया है और प्रोड्यूस विपुल शाह ने किया। फिल्म में अदा शर्मा, सोनिया बलानी, योगिता बिहानी और सिद्धि इदनानी मुख्य भूमिका निभा रही हैं।  फिल्म की कई जगहों पर स्पेशल स्क्रीनिंग की गई थी। FTII में भी स्टूडेंट्स के लिए फिल्म की खास स्क्रीनिंग रखी गई थी। तभी FTII की स्टूडेंट एसोसिएशन ने फिल्म के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। MITEE फिल्म सोसायटी ने 9.30 बजे तक फिल्म को शेड्यूल किया था लेकिन विरोध प्रदर्शन की वजह से स्क्रीनिंग एक घंटे लेट हो गई।

FTII में बवाल को ऐसे करवाया शांत

डायरोक्टर सुदीप्तो सेन ने खुद कैंपस में जाकर विरोध कर रहे स्टूडेंट्स से बातचीत की। कुछ छात्रों को थिएटर में जाने की अनुमति नहीं दी गई। हमने FTII को सिलेक्ट नहीं किया था। हम यहां इसलिए आए हैं क्योंकि हमें यहां बुलाया गया है। वहीं सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल में फिल्म पर लगे बैन पर स्टे लगा दिया है। साथ ही तमिलनाडु में फिल्म देखने वालों को लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है।

फिल्म की क्या है कहानी


द केरल स्टोरी फिल्म की कहानी की अगर बात करें तो इसमें शालिनी उन्नीकृष्णन नाम की एक हिंदू लड़की के बारे में बताया गया है। जिसे एक मुस्लिम लड़की माइंडवॉश करती है। शालिनी का ना केवल धर्म बदला जाता है बल्कि उसके आतंकवादी गिरोह ISIS की ओर धकेला जाता है। फिल्म केरल में चले आ रहे धर्म परिवर्तन पर प्रकाश डालती है।फिल्म को लगातार लोगों की ओर से अच्छा रिस्पांस मिल रहा है।

Kim Kardashian को पुरानी तस्वीरों से पहचानना हुआ मुश्किल, लाखों की प्लास्टिक सर्जरी से ऐसे पलटी काया

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।