Choreographer Jani Master: मशहूर कोरियोग्राफर जानी मास्टर पर एक महिला का यौन उत्पीड़न करने का सनसनीखेज आरोप लगा है। शेख जानी बाशा ऊर्फ जानी मास्टर के खिलाफ एक महिला के कथित यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया है। जानी मास्टर के साथ पहले काम कर चुकी महिला ने अपनी शिकायत में कई बार यौन उत्पीड़न और यौन शोषण का आरोप लगाया है। मलयालम सिनेमा के कई दिग्गजों पर यौन दुराचार के आरोप लगने के बीच प्रसिद्ध डांस कोरियोग्राफर जानी मास्टर भी यौन उत्पीड़न के मामले में फंस गए हैं। साइबराबाद की रायदुर्गम पुलिस ने कोरियोग्राफर के खिलाफ एक महिला का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में जीरो FIR दर्ज की है।
