Bhool Bhulaiyaa 3 में कियारा आडवाणी की जगह तृप्ति डिमरी आएंगी नजर, कार्तिक आर्यन ने दिया हिंट

Bhool Bhulaiyaa 3 के लिए कार्तिक आर्यन के साथ स्टारकास्ट में नए बदलाव देखने को मिल रहे हैं। विद्या बालन की वापसी के साथ कियारा आडवाणी को फिल्म में रिप्लेस कर दिया गया है। एनिमल में अपनी सादगी से दिल जीतने वाली तृप्ति डिमरी भूल भुलैया के इस नए भाग में नजर आएंगी।

अपडेटेड Feb 22, 2024 पर 9:04 AM
@kartikaaryan के इंस्टा पर शेयर की गई puzzle की पूरी तस्वीर

Bhool Bhulaiyaa 2 के हिट जाने के बाद अब हॉरर-कॉमेडी फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त के लिए स्टारकास्ट को चुन लिया गया है। मंजुलिका (Manjulika) के रूप में विद्या बालन (Vidya Balan) की वापसी के बाद अब एक और नया ट्विस्ट सामने आया है। कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) ने puzzle के फॉर्म में इस नई एक्ट्रेस की अनाउंसमेंट की। कियारा आडवाणी को रिप्लेस कर तृप्ति डिमरी Bhool Bhulaiyaa 3 में नजर आएंगी। संदीप रेड्डी वांगा की एनिमल में रणबीर कपूर के साथ दिखाई दीं तृप्ति इन दिनों फैंस के बीच काफी पॉपुलर हैं। जहां दूसरे पार्ट में कियारा आडवाणी (Kiara Advani) थीं वहीं कियारा की जगह पर अब तृप्ति को लिया गया है। कार्तिक ने मिस्ट्री गर्ल (BB Mystrey Girl) के नाम से एक Puzzle फैंस के बीच रखी थी जिसे देखकर ज्यादातर फैंस का अनुमान काफी सही रहा।

विद्या बालन की ऐसे की अनाउंसमेंट


पिछले हफ्ते ही एक्टर कार्तिक ने 'अमी जे तोमार' के कुछ डांस स्टेप्स को कंबाइन कर एक क्लिप शेयर की थी। क्लिप में अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल द्वारा गाया गीत है। वीडियो को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट करते हुए कार्तिक आर्यन ने लिखा, “और ऐसा हो रहा है ओग मंजुलिका और भूल भुलैया की दुनिया में वापस आ रही हैं विद्या बालन, इन का स्वागत करने के लिए बहुत रोमांचित हूं यह दिवाली धूम मचाने वाली है।”

भूल भुलैया 3 क्या जीत पाएगी फैंस का दिल

भूल भुलैया के पहले दो पार्ट बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रहे। भूल भुलैया 3 भी लोगों की एंटरटेनमेंट की पूरी गारंटी के साथ आ रही है। भूषण कुमार ने फिल्म को लेकर पहले कहा था, "भूल भुलैया' फ्रेंचाइजी हमारे दिलों में एक विशेष स्थान रखती है और मैं अनीस जैसे रचनात्मक दिमाग और अविश्वसनीय प्रतिभा के साथ इसे आगे ले जाकर बहुत खुश हूं।"

WPL 2024 में जमाएंगे किंग खान से लेकर कार्तिक आर्यन तक रंग, ये बॉलीवुड हस्तियां करेंगी

Bhool Bhulaiyaa 3 में होगी धक-धक गर्ल संग विद्या बालन की एंट्री, रुह बाबा की होगी वापसी

कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म सत्य प्रेम की कथा को मिल रहा पॉजिटिव रेस्पॉन्स, क्रिटीक्स ने कहा सुपरहिट है फिल्म

Bhool Bhulaiyaa 2 की कलेक्शन

तब्बू के शानदार प्रदर्शन के साथ कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की भूल भुलैया 2 हिट रही। यह 2022 में रिलीज हुई और भारत में 180 करोड़ से अधिक की कमाई की। फिल्म की डायरेक्शन की बागडोर अनीस बाज्मी के ही हाथ में है। पहले पार्ट के बाद से अक्षय कुमार को ना शामिल कर पाने को उन्हें दुख है। हालांकि उनका कहना है कि ऐसा अक्षय कुमार की व्यस्तता की वजह से हुआ है। वो भविष्य में अक्षय कुमार के साथ काम करना चाहेंगे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।