Bhool Bhulaiyaa 2 के हिट जाने के बाद अब हॉरर-कॉमेडी फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त के लिए स्टारकास्ट को चुन लिया गया है। मंजुलिका (Manjulika) के रूप में विद्या बालन (Vidya Balan) की वापसी के बाद अब एक और नया ट्विस्ट सामने आया है। कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) ने puzzle के फॉर्म में इस नई एक्ट्रेस की अनाउंसमेंट की। कियारा आडवाणी को रिप्लेस कर तृप्ति डिमरी Bhool Bhulaiyaa 3 में नजर आएंगी। संदीप रेड्डी वांगा की एनिमल में रणबीर कपूर के साथ दिखाई दीं तृप्ति इन दिनों फैंस के बीच काफी पॉपुलर हैं। जहां दूसरे पार्ट में कियारा आडवाणी (Kiara Advani) थीं वहीं कियारा की जगह पर अब तृप्ति को लिया गया है। कार्तिक ने मिस्ट्री गर्ल (BB Mystrey Girl) के नाम से एक Puzzle फैंस के बीच रखी थी जिसे देखकर ज्यादातर फैंस का अनुमान काफी सही रहा।
