ED in Action: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में टीवी एक्टर निया शर्मा (Nia Sharma), क्रिस्टल डिसूजा (Krystle D'Souza), करण वाही (Karan Wahi) को ईडी ने समन भेजा है। इसमें से क्रिस्टल और करण से तो आज 3 जुलाई को ईडी ने पूछताछ भी की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनसे अवैध तरीके से होने वाले ऑनलाइन फॉरेक्स यानी विदेशी मुद्रा की ट्रेडिंग से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले के संबंध में पूछताछ की जा रही है। यह मामला इंटरनेशनल ब्रोकर्स - OctaFx ट्रेडिंग ऐप और OctaFX.com के जरिए ट्रेडिंग से जुड़ा है। बता दें कि निया शर्मा, क्रिस्टल डिसूजा और करण वाही छोटे पर्दे यानी टेलीविजन के जाने-पहचाने चेहरे हैं। करण वाही तो बड़े पर्दे पर भी नजर आ चुके हैं।
Hate Story 4 में काम कर चुके हैं Karan Wahi
करण वाही छोटे पर्दे पर जाने-पहचाने चेहरे बन चुके हैं। वह बड़े पर्दे भी नजर आ चुके हैं और हेट स्टोरी 4 में मुख्य भूमिका में नजर आ चुके हैं। छोटे पर्दे की बात करें तो वह इंडियन आइडल, नच बलिए, डांस इंडिया डांस, तेरी मेरी लव स्टोरीज मेरे घर आई एक नन्ही परी, कसम से जैसे शोज में नजर आ चुके हैं। वह वेब सीरीज में भी काम कर चुके हैं। उन्होंने सेक्रेड गेम्स, में भी किरदार निभाया है और हाल ही में वह रायसिंघनी वर्सेज रायसिंघनी में भी नजर आ चुके हैं।
Nia Sharma और Krystle D'Souza के बारे में
निया शर्मा की बात करें तो वह 'एक हजारों में मेरी बहना है' की मानवी चौधरी के रूप में मशहूर हैं। इसके अलावा वह नागिन 4 में भी नजर आ चुकी हैं और खतरों के खिलाड़ी के आठवें सीजन के फाइनल में भी पहुंची थीं। वह खतरों के खिलाड़ी-मेड इन इंडिया की विजेता रह चुकी हैं। विक्रम भट्ट के वेब सीरीज ट्विस्टेड में उन्होंने काम किया है। वह सेलिब्रिटी चेफ शो लाफ्टर चेफ्स और सुपरनेशनल शो सुहागन चुड़ैल में नजर आ चुकी हैं।
अब क्रिस्टल डिसूजा की बात करें 'एक हजारों में मेरी बहना है' टीवी शो में वह निया शर्मा की बहन के रूप में नजर आई थीं। वह एक नई पहचान की साक्षी मोदी और बेलन वाली बहू की रूपा अवस्थी के रूप में भी जाना-पहचाना नाम हैं। नागिन 3 में भी वह थीं। उन्होंने फितरत और चेहरे के जरिए वेब इंडस्ट्री में भी जगह बनाई है। चेहरे में उन्होंने अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी जैसे दिग्गजों के साथ मिलकर काम किया है।