Get App

'एक हजारों में मेरी बहना है' की बहनों को ED का समन, 'हेट स्टोरी 4' के लीड एक्टर को भी बुलावा

ED in Action: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में टीवी एक्टर निया शर्मा (Nia Sharma), क्रिस्टल डिसूजा (Krystle D'Souza), करण वाही (Karan Wahi) को ईडी ने समन भेजा है। इसमें से क्रिस्टल और करण से तो आज 3 जुलाई को ईडी ने पूछताछ भी की है। करण वाही हेट स्टोरी 4 में काम कर चुके हैं तो निया शर्मा और क्रिस्टल डिसूजा 'एक हजारों में मेरी बहना है' टीवी सीरियल में बहन बनी हैं

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jul 03, 2024 पर 5:24 PM
'एक हजारों में मेरी बहना है' की बहनों को ED का समन, 'हेट स्टोरी 4' के लीड एक्टर को भी बुलावा
निया शर्मा (Nia Sharma), क्रिस्टल डिसूजा (Krystle D'Souza), करण वाही (Karan Wahi) को ईडी ने ऑनलाइन फॉरेक्स यानी विदेशी मुद्रा की ट्रेडिंग से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले के संबंध में समन भेजा है।

ED in Action: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में टीवी एक्टर निया शर्मा (Nia Sharma), क्रिस्टल डिसूजा (Krystle D'Souza), करण वाही (Karan Wahi) को ईडी ने समन भेजा है। इसमें से क्रिस्टल और करण से तो आज 3 जुलाई को ईडी ने पूछताछ भी की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनसे अवैध तरीके से होने वाले ऑनलाइन फॉरेक्स यानी विदेशी मुद्रा की ट्रेडिंग से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले के संबंध में पूछताछ की जा रही है। यह मामला इंटरनेशनल ब्रोकर्स - OctaFx ट्रेडिंग ऐप और OctaFX.com के जरिए ट्रेडिंग से जुड़ा है। बता दें कि निया शर्मा, क्रिस्टल डिसूजा और करण वाही छोटे पर्दे यानी टेलीविजन के जाने-पहचाने चेहरे हैं। करण वाही तो बड़े पर्दे पर भी नजर आ चुके हैं।

Hate Story 4 में काम कर चुके हैं Karan Wahi

करण वाही छोटे पर्दे पर जाने-पहचाने चेहरे बन चुके हैं। वह बड़े पर्दे भी नजर आ चुके हैं और हेट स्टोरी 4 में मुख्य भूमिका में नजर आ चुके हैं। छोटे पर्दे की बात करें तो वह इंडियन आइडल, नच बलिए, डांस इंडिया डांस, तेरी मेरी लव स्टोरीज मेरे घर आई एक नन्ही परी, कसम से जैसे शोज में नजर आ चुके हैं। वह वेब सीरीज में भी काम कर चुके हैं। उन्होंने सेक्रेड गेम्स, में भी किरदार निभाया है और हाल ही में वह रायसिंघनी वर्सेज रायसिंघनी में भी नजर आ चुके हैं।

Nia Sharma और Krystle D'Souza के बारे में

सब समाचार

+ और भी पढ़ें