पड़ोसी की हत्या और 3 लोगों को गोली मारने के आरोप में मशहूर टीवी एक्टर भूपिंदर सिंह गिरफ्तार

Yeh Pyaar Na Hoga Kam और Madhubala जैसे लोकप्रिय टीवी शो में काम कर चुके भूपिंदर सिंह बिजनोर में अपने खेत के पास बाड़ लगा रहे थे। उनके खेत के बगल में गुरदीप सिंह की जमीन है। विवाद तब शुरू हुआ जब भूपिंदर ने बाड़ लगाने के लिए यूकेलिप्टस के कुछ पेड़ काटने का फैसला किया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि भूपिंदर और उसके तीन साथियों ने गुरदीप सिंह के परिवार के सदस्यों पर गोली चला दी

अपडेटेड Dec 07, 2023 पर 4:57 PM
Bhupinder Singh: भूपिंदर और अन्य ने एक ही परिवार पर 10 राउंड से अधिक गोलियां चलाईं

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में यूकेलिप्टस के पेड़ काटने को लेकर हुई बहस के दौरान मशहूर टेलीविजन अभिनेता भूपिंदर सिंह (TV actor Bhupinder Singh) ने कथित तौर पर अपने पड़ोसियों पर गोली चला दी। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना पेड़ों की कटाई को लेकर शुरू हुई। इस दौरान फायरिंग में एक की मौत हो गई और तीन अन्य लोग घायल हो गए। अभिनेता को गिरफ्तार कर लिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, भूपिंदर और अन्य ने एक ही परिवार के चार सदस्यों पर लाइसेंसी और अवैध हथियारों से 10 राउंड से अधिक गोलियां चलाईं। इस गोलीबारी में गोविंद (23) नामक युवक की मौत हो गई। जबकि उसके परिवार के तीन सदस्य गुरदीप सिंह (पिता), मीरा बाई (मां) और अमरीक सिंह (भाई) गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों की हालत गंभीर है। फिलहाल, अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

क्या है पूरा मामला?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'ये प्यार ना होगा कम (Yeh Pyaar Na Hoga Kam)' और 'मधुबाला (Madhubala)' जैसे लोकप्रिय टीवी शो में काम कर चुके भूपिंदर सिंह बिजनोर में अपने खेत के पास बाड़ लगा रहे थे। उनके खेत के बगल में गुरदीप सिंह की जमीन है। विवाद तब शुरू हुआ जब भूपिंदर ने बाड़ लगाने के लिए यूकेलिप्टस के कुछ पेड़ काटने का फैसला किया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि भूपिंदर और उसके तीन साथियों ने गुरदीप सिंह के परिवार के सदस्यों पर गोली चला दी।


ये भी पढ़ें- ओडिशा और झारखंड में बौध डिस्टिलरीज पर IT की रेड, 50 करोड़ रुपये कैश बरामद

झड़प के दौरान भूपिंदर ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली चला दी। गोलीबारी में गुरदीप सिंह के 22 वर्षीय बेटे गोविंद की मौत हो गई। जबकि वह, उनका बेटा अमरीक और पत्नी बीरो बाई घायल हो गए। फिलहाल तीनों का इलाज चल रहा है। पीड़ित परिवार ने इससे पहले 19 नवंबर को बढ़ापुर थाने में भूपिंदर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने उनकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया। हाल ही में सिंह परिवार और भूपेंद्र के बीच पेड़ काटने को लेकर फिर झगड़ा हुआ। इसके बाद भूपिंदर और उसके साथियों ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर और अवैध बंदूक से करीब 10 राउंड फायरिंग की।

दो अन्य की तलाश जारी

DIG ने कहा कि मामले की जांच चल रही है। दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस की लापरवाही के मामले पर अधिकारी ने कहा कि आरोपों की जांच कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि खामियां पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। अब तक बढ़ापुर थाना प्रभारी सुमित राठी, इंस्पेक्टर यासीन और सिपाही कृष्ण कुमार को निलंबित किया जा चुका है।

भूपिंदर का करियर

भूपिंदर ने Yeh Pyaar Na Hoga Kam, Ek Haseena Thi, Madhubala- Ek Ishq Ek Junoon, Rishton Ka Chakravyuh, Jai Mahabharat, 1857 Kranti, Kaala Teeka और Tere Sheher Mein जैसे कई मशहूर टीवी सीरियल में एक्टिंग कर चुके है। इसके अलावा वह Sham Ghansham, Badri, Villain, Anji, Yuvvraaj और Soch Lo जैसी कई फिल्मों में भी काम कर चुके हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।