उत्तर प्रदेश के बिजनौर में यूकेलिप्टस के पेड़ काटने को लेकर हुई बहस के दौरान मशहूर टेलीविजन अभिनेता भूपिंदर सिंह (TV actor Bhupinder Singh) ने कथित तौर पर अपने पड़ोसियों पर गोली चला दी। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना पेड़ों की कटाई को लेकर शुरू हुई। इस दौरान फायरिंग में एक की मौत हो गई और तीन अन्य लोग घायल हो गए। अभिनेता को गिरफ्तार कर लिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, भूपिंदर और अन्य ने एक ही परिवार के चार सदस्यों पर लाइसेंसी और अवैध हथियारों से 10 राउंड से अधिक गोलियां चलाईं। इस गोलीबारी में गोविंद (23) नामक युवक की मौत हो गई। जबकि उसके परिवार के तीन सदस्य गुरदीप सिंह (पिता), मीरा बाई (मां) और अमरीक सिंह (भाई) गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों की हालत गंभीर है। फिलहाल, अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।
