Get App

Urfi Javed की झोली में गिरी पहली फिल्म, Love Sex Aur Dhokha 2 से करेंगी बॉलीवुड में डेब्यू

Urfi Javed Debut: उर्फी जावेद बॉलीवुड में अपने कदम रखने जा रही हैं। बेहद जल्द उर्फी लव सेक्स और धोखा 2 में नजर आएंगी। सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर के तौर पर अपनी इमेज को बनाए रखने वाली एक्ट्रेस उर्फी के लिए ये काफी बड़ी स्टेप होगा। डिजिटल दुनिया से निकलकर बड़े पर्दे पर कदम रखने से उनके लिए नए अवसर खुलेंगे-

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 14, 2024 पर 8:47 AM
Urfi Javed की झोली में गिरी पहली फिल्म, Love Sex Aur Dhokha 2 से करेंगी बॉलीवुड में डेब्यू
Urfi Javed अब सोशल मीडिया की दुनिया से बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं

Urfi Javed Debut: इंडस्ट्री में तबाही का दूसरा नाम है उर्फी जावेद (Urfi Javed Roasting)। अपने बोल्ड स्टाइल बेफिक्र बातों के लिए जानी जाने वालीं एक्ट्रेस, सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर (Social Media Influencer Urfi Javed) उर्फी जावेद को कौन नहीं जानता। अपने कपड़ों से लेकर चर्चा में छाईं उर्फी जावेद (Urfi Javed Dress) की अपनी एक ब्रांड वैल्यू बन गई है। भले ही उन्हें उनके कपड़ों की वजह से ट्रोलिंग (Urfi Javed Fashion) का सामना करना पड़ता हो लेकिन नेगेटिव पब्लिसिटी भी तो पब्लिसिटी ही है।  अपने जवाबों के बाणों से लोगों को घायल करने वाली उर्फी जावेद (Urfi Javed Bollywood) अब बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। अब डेब्यू भी किसी ऐसी वैसी फिल्म से नहीं बल्कि दिबाकर बनर्जी की लव सेक्स और धोखा 2 (Love Sex Aur Dhokha 2) से करेंगी। ये उनके करियर में एक बहुत बड़ा कदम है।

Urfi Javed की फिल्म सोशल मीडिया के प्यार को करीब से दिखाएगी

Love Sex Aur Dhokha 2 एक ऐसी फिल्म होगी जो इस जेनरेशन को काफी करीब से दिखाएगी।  मेकर्स इस फिल्म में एक ऐसी स्टोरी लेकर आएंगे जो इंटरनेट और सोशल मीडिया के जामने में प्यार को एक अलग नजरिए से दिखाएंगे। डिजिटल दुनिया का ही काफी बड़ी हिस्सा रहीं उर्फी जावेद के लिए ये काफी बेहतरीन डेब्यू है।

लव सेक्स और धोखा 2 की होगी हटकर कहानी

लव सेक्स और धोखा 2 एक दिलचस्प कहानी होगी जो इंटरनेट की दुनिया में प्यार की कहानी लाएगी। तुषार कपूर और मौनी रॉय भी फिल्म में कैमियो में नजर आएंगे। अब मेकर्स ने खुलासा किया है कि सोशल मीडिया सनसनी उर्फी जावेद लव सेक्स और धोखा 2 के साथ बड़े पर्दे पर अपनी शुरुआत करेंगी। उर्फी जावेद अपने अनूठे फैशन सेंस और सोशल मीडिया प्रेजेंस के लिए जानी जाती हैं, उन्हें लव सेक्स और धोखा 2 में देखना काफी खास होगा। खासकर जब फिल्म की कहानी सोशल मीडिया की दुनिया पर बेस्ड हो। बालाजी मोशन पिक्चर्स, बालाजी टेलीफिल्म्स और कल्ट मूवीज, दिबाकर बनर्जी प्रोडक्शन, लव सेक्स और धोखा 2 लेकर आ रहे हैं। फिल्म एकता आर. कपूर और शोभा कपूर द्वारा निर्मित है। फिल्म का निर्देशन दिबाकर बनर्जी ने किया है। यह फिल्म 19 अप्रैल 2024 को रिलीज होगी

झूठी गिरफ्तारी की वीडियो बनाना पड़ा उर्फी जावेद को महंगा, FIR हुई दर्ज

सब समाचार

+ और भी पढ़ें