मुंबई पुलिस ने उर्फी जावेद के खिलाफ FIR दर्ज की है। दरअसल उर्फी जावेद और अन्य तीन लोगों ने मिलकर एक ऐसी वीडियो बनाई थी जिसमें सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर को गिरफ्तार किया जा रहा था। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस वीडियो में उर्फी जावेद को दो महिला महिलाएं छोटे-छोटे कपड़े पहनने के जुर्म में गिरफ्तार करती दिखाई दीं। बाद में रिवील किया गया कि उर्फी जावेद ने ये वीडियो एक फैशन ब्रांड के प्रमोशन के लिए बनाई थी। ऐसे में लोगों को लगा कि उर्फी जावेद को असल में ही गिरफ्तार कर लिया गया है।
