उर्फी जावेद आम तौर पर सुर्खियों में बनी रहती हैं। कभी अपने ड्रेसिंग सेंस को लेकर तो कभी अपने बेबाक अंदाज से अपने चहेतों का दिल जीत लेती है। कई लोग उनके इस अंदाज पर कमेंट भी करते रहते हैं। बता दें कि आज उर्फी जावेद किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अब उर्फी और चेतन भगत के बीच शब्दभेदी बाण चल रहे हैं। पहले चेतन भगत ने उर्फी को लेकर कमेंट किया। फिर उर्फी चेतन पर भड़क गईं। अब चेतन भगत ने उर्फी को लेकर नया ट्वीट किया है। जिसमें वो सफाई देते घूम रहे हैं।
दरअसल कुछ दिन पहले चेतन भगत ने किसी कार्यक्रम के दौरान कह दिया कि आज की यंग जेनरेशन बिस्तर में घुसकर उर्फी जावेद की फोटो देख रही है। बस इसके बाद उर्फी का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उन्होंने चेतन भगत पर तंज कसते हुए उन पर मीटू मूवमेंट के दौरान लगे केस पर कमेंट कर दिया। इसके बाद चेतन भगत ने भी एक पोस्ट किया है।
चेतन भगत ने एक ट्वीट किया है। जिसमें चेतन भगत ने उर्फी के जरिए लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद बताया है। चेतन ने अपने इस ट्वीट में लिखा, 'मैंने कभी भी किसी से कोई बातचीत, मुलाकात या फिर जान पहचान नहीं की। मेरे बारे में यहां जो भी फैलाया जा रहा है वह सब झूठ और नकली है। यह एक गैर जरूरी मुद्दा है। मैंने किसी की आलोचना नहीं की। इसके अलावा मुझे ये भी लगता है कि युवाओं को इंस्टाग्राम पर समय बर्बाद करने से रोकना, फिटनेस और करियर पर ध्यान देने के लिए कहना कुछ भी गलत नहीं हैं।
चेतन के बयान के बाद एक्ट्रेस काफी नाराज हो गईं। उर्फी ने पैपराज से कहा कि मुझे नहीं समझ में आ रहा है कि आखिर चेतन भगत क्या सोच रहे थे। जो एक्ट्रेस के बारे में बात की। उर्फी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर #MeToo आंदोलन के दौरान कई महिलाओं के साथ लेखक की चैट के स्क्रीनशॉट शेयर कर दिए। जब उन पर अपनी से आधी उम्र की लड़कियों के साथ छेड़खानी करने का भी आरोप लगाया गया था। उर्फी ने आगे कहा था कि प्लीज रेप कल्चर को प्रमोट न करें।
चेतन भगत ने यूथ को दी थी सलाह
मशहूर लेखक चेतन भगत ने एक बयान में कहा था कि उर्फी जावेद की वजह से देश के युवा भटक रहे हैं। युवा लड़कियों की तस्वीरों को लाइक कर रहे हैं। कमेंट कर रहे हैं। उर्फी जावेद की तस्वीरों पर फोटोज पर करोड़ों लाइक होते हैं। एक भारत का जवान है जो कारगिल पर बैठक कर देश की रक्षा कर रहा है। एक हमारा यूथ है जो बिस्तर में घुस कर उर्फी जावेद की तस्वीरें देख रहा है।