Urvashi Rautela ने सुष्मिता सेन पर लगाए गंभीर आरोप, ‘Miss Universe India का ताज छोड़ने की दी थी हिदायत’

Urvashi Rautela ने हाल ही में हैरतअंगेज खुलासा किया। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने दो बार मिस यूनिवर्स इंडिया जीता। 2012 में जब वो पहली बार विनर बनी थीं तो सुष्मिता सेन ने उन्हें क्राउन छोड़ने के लिए कहा था। इसके बाद साल 2015 में वो फिर वापिस आईं और मिस यूनिवर्स इंडिया जीता।

अपडेटेड Mar 23, 2024 पर 9:41 AM
Story continues below Advertisement
उर्वशी रौतेला को उम्र की वजह से करना पड़ा था परेशानी का सामना

Urvashi Rautela अपने काम से ज्यादा क्रिकेटर्स के साथ नाम जुड़ने से सुर्खियों में छाई रहती हैं। ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के साथ नाम जुड़ने के बाद से सोशल मीडिया हाइलाइट बनने वालीं उर्वशी (Urvashi Rautela Controversies) ने फिर एक बार सनसनीखेज खुलासा किया है। उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela News) ने बताया कि पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन ने उन्हें 2012 में मिस यूनिवर्स इंडिया (Miss Universe India) का टाइटल छोड़ने के लिए कहा था। उस साल उर्वशी ने ये टाइटल जीता था और मिस यूनिवर्स (Miss Universe) के लिए क्वालिफाई किया था। हालांकि उन्हें मौके से हाथ गंवाना पड़ा। इसके बाद 2015 में दोबारा उन्होंने पैजेंट जीता और इंडिया को मिस यूनिवर्स (Miss Universe Pageant) में प्रेजेंट किया था।

Urvashi Rautela नहीं कर पाई थीं मिस यूनिवर्स 2012 में पार्टिसिपेट

2012 में उर्वशी रौतेला ने I am She-Miss Universe India में हिस्सा लिया था। Femina Miss India ने मिस यूनिवर्स पैजेंट के राइट्स खो दिए थे ऐसे में सुष्मिता सेन की कंपनी ने सारा जिम्मा उठाया था। ये कंपनी ही मिस यूनिवर्स के लिए रिप्रेजेंटेटिव सिलेक्ट करने वाली थी। उर्वशी ने पैजेंट तो जीत लिया लेकिन जल्द ही उन्हें डिसक्वालिफाई कर दिया गया। पता चला कि वो अभी 18 की नहीं हुई हैं। जीतने के बाद पता चला कि वो 18 साल की होने के लिए महज 24 दिन छोटी हैं। उस साल डोनाल्ड ट्रंस मिस यूनिवर्स ऑर्गेनाइजेशन के मालिक हुआ करते थे।

Urvashi Rautela ने 2015 में जीता दोबारा टाइटल

उर्वशी रौतेला कहती हैं कि उस दौरान सुष्मिता सेन ने कहा कि उर्वशी तुम्हें अपना क्राउन छोड़ना पड़ेगा। तुम नहीं जा सकती हो। उर्वशी कहती हैं कि उस समय पर उन्हें एक बहुत बड़े लूजर जैसा फील हो रहा था। हालांकि एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में उर्वशी ने कदम रख दिया था लेकिन 2015 में उन्होंने दोबारा पैजेंट में हिस्सा लिया। इस साल Miss Diva (Femina Miss India) के पास कांट्रेक्ट था। जब उर्वशी वहां पहुंची तो दूसरी लड़कियों को लगा कि वो जज हैं वो चाहती थीं कि उर्वशी इसमें हिस्सा ना लें। उर्वशी ने बताया कि एक समय पर उन्हें महसूस हुआ कि सभी लड़कियों का एक ग्रुप बन गया था और वो अकेली पड़ गई थीं। लोगों ने कहा कि कौन 12वीं पास करने के बाद 10वीं के पेपर देता है। मैंने फिर भी कर दिखाया। मैं इकलौती लड़की हूं जिसने मिस यूनिवर्स इंडिया दो बार जीता है।

सुष्मिता सेन को डेट कर रहे IPL के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी की संंपत्ति जानकर हो जाएंगे Shocked, इतने करोड़ के हैं मालिक, जानें लेडी लव की कमाई


उर्वशी रौतेला ने गोल्ड iPhone ढूंढने वाले के लिए की इनाम की घोषणा, इंडिया-पाक मैच के दौरान हुआ था गुम

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।