Urvashi Rautela iPhone: ODI वर्ल्ड कप भारत-पाक के मुकाबले के दौरान एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पहुंची थी। हालांकि इस दौरान उन्होंने स्टेडियम में अपना 24 कैरेट का गोल्ड आईफोन खो दिया। 14 अक्टूबर को स्टेडियम के भीतर हजारों फैंस के बीच उर्वशी ने भी मैच का मजा लिया। इस मैच में भारत ने पाक को करारी शिकस्त दी। ऐसे में उर्वशी को इस खुशी के माहौल काफी बड़ी झटका लगा।
उर्वशी ने किया इनाम का ऐलान, ढूंढने वाले को देंगी बड़ी राशि
एक्ट्रेस को मिली फोन की लास्ट लोकेशन
29 साल की एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने एक्स पर पोस्ट किया कि उन्होंने अपना महंगा फोन खो दिया। इसके बाद एक्ट्रेस ने लोगों से मदद की भी गुजारिश की थी। इसके बाद अहमदाबाद पुलिस ने भी उर्वशी से उनके फोन से जुड़ी डिटेल्स मांगी थी। अब कुछ ही घंटों बाद एक्ट्रेस के फोन की लोकेशन का पता लग गया है। अपनी इंस्टा स्टोरी में एक्ट्रेस ने बताया कि जब तक उनका असली फोन नहीं मिल रहा है वो एक साधारण फोन का इस्तेमाल कर रही हैं।
इसके कुछ ही घंटों के बाद रौतेला ने बताया कि उनके गोल्ड आईफोन की लोकेशन का पता लग गया है। हाल ही में फोन को ट्रैक किया गया तो उसकी लोकेशन अहमदाबाद के एक मॉल में दिखाई दी। उर्वशी कहती हैं कि फोन ढूंढने वाले के लिए इनाम, फोन की लोकेशन अहमदाबाद के किसी मॉल में दिखाई दी। इसके अलावा एक्ट्रेस उनके फोन के चोरी होने पर वायरल हुई खबरों पर काफी परेशान भी हैं।