Vaishali Takkar Suicide: 'इंटीमेट तस्वीरें वायरल होने का डर, शादी टूटने का खौफ' दोस्तों ने बताया क्यों डिप्रेशन में थीं वैशाली ठक्कर

पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला था, जिसमें वैशाली ठक्कर ने आत्महत्या के लिए अपने एक्स बॉयफ्रेंड राहुल नवलानी को जिम्मेदार ठहराया है

अपडेटेड Oct 25, 2022 पर 4:13 PM
Vaishali Takkar की मौत ने टीवी इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया है

प्रसिद्ध टीवी अभिनेत्री वैशाली ठक्कर (Vaishali Takkar Suicide) की कथित खुदकुशी के मामले में हर रोज एक नया खुलासा हो रहा है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम अभिनेत्री का आकस्मिक निधन ने टीवी इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया है। 29 वर्षीय अभिनेत्री ने मध्य प्रदेश के इंदौर में स्थित अपने घर पर 16 अक्टूबर को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला था, जिसमें वैशाली ठक्कर ने आत्महत्या के लिए अपने एक्स बॉयफ्रेंड राहुल नवलानी को जिम्मेदार करार दिया है। वैशाली ने नोट में बताया है कि आरोपी उसे परेशान कर रहा था और वह चाहती थी कि कानून उसे सजा दे। बाद में राहुल को गिरफ्तार कर लिया गया।

क्यों डिप्रेशन में थीं वैशाली ठक्कर?


इस मामले में अब वैशाली के करीबी दोस्त निशांत सिंह मल्कानी (Nishant Singh Malkhani) ने एक्ट्रेस के बारे में कुछ अनसुनी बातें साझा की हैं। निशांत ने कहा कि वैशाली बीते काफी समय से डिप्रेशन में थी। वह साइकेट्रिस्ट से मेडिकल हेल्प भी ले रही थीं।

ये भी पढ़ें- WhatsApp Down in India: भारत में फिर चलने लगा व्हाट्सएप, घंटों बाद रीस्टोर हुईं मेसेजिंग ऐप की सेवाएं

ई-टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में निशांत ने कहा, 'राहुल उसे मूव ऑन करने ही नहीं दे रहा था। उसने एक साइकेट्रिस्ट से सलाह ली थी। मुझे अब लग रहा है कि वैशाली कितनी डरी हुई होगी, क्योंकि जब मुझे पता चला कि राहुल उसे धमकी दे रहा था कि वो उसके होने वाले पति को इंटीमेट तस्वीरें दिखा देगा।

मल्कानी ने आगे कहा कि अगर आप किसी रिलेशनशिप में होते हैं तो इंटीमेसी होना आम बात है। इसका ये मतलब नहीं है कि अगर आपका ब्रेकअप हो जाए, तो आप इंटीमेट तस्वीरों को लेकर किसी को धमकाने लगेंगे। निशांत ने कहा वैशाली के खुदकुशी करने से 4 दिन पहले ही उनकी बात हुई थी, उसने कहा था कि वह शादी के पहले मुंबई आएगी।

निशांत ने कहा कि मैं उसे टीज करता रहता था कि उसने अपना वेट कम कर लिया है और वो कहती थी कि वो रिकवर कर लेगी। वैशाली ने यह भी कहा था कि वो शादी से पहले मुंबई आएगी। बता दें कि 20 अक्टूबर को वैशाली की शादी होने वाली थी।

जब निशांत से पूछा गया कि शादीशुदा राहुल के साथ वैशाली रिश्ते में क्यों थी? तो उन्होंने कहा कि जब राहुल और वैशाली ने एक दूसरे को डेट किया था तब राहुल की शादी नहीं हुई थी और बाद में दोनों की शादी नहीं पाई। राहुल की शादी दिशा नाम की लड़की के साथ हुई थी और शादी के बाद वह वैशाली को धमकाने लगा था।

मुख्य आरोपी राहुल नवलानी गिरफ्तार

पुलिस ने टीवी अभिनेत्री ठक्कर को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी राहुल नवलानी और उसकी पत्नी दिशा के बारे में जानकारी देने वाले को पांच-पांच हजार रुपये के इनाम की घोषणा की थी। दंपति के नाम से लुकआउट सर्कुलर भी जारी किया गया था। बाद में दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। ठक्कर के परिवार के सदस्यों का आरोप है कि राहुल नवलानी टीवी अभिनेत्री को तब से परेशान कर रहा था, जब से उसे ठक्कर की शादी की योजना के बारे में पता चला।

पुलिस ने बताया कि राहुल और उसकी पत्नी दिशा इंदौर में ठक्कर के पड़ोस में रहते थे। पुलिस ने पहले बताया था कि ‘ससुराल सिमर का’ जैसे धारावाहिकों में अपनी अदाकारी से मशहूर हुईं ठक्कर इंदौर के साईं बाग कॉलोनी में अपने घर में पंखे में लगे फंदे से लटकी मिली थीं। पुलिस को मौके से 5 पन्नों का सुसाइड नोट मिला था जिसमें ठक्कर ने राहुल नवलानी पर उन्हें परेशान करने का आरोप लगाया था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।