Anushka Sharma लंदन में देंगी दूसरे बच्चे को जन्म, बेबी कोहली की डिलीवरी की खबरें आईं सामने

Anushka Sharma and Virat Kohli Baby: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के दूसरी बार बच्चे के स्वागत की खबरें हर तरफ वायरल हो रही हैं। एक्स पर इंडस्ट्रियलिस्ट हर्ष गोयंका के एक पोस्ट के मुताबिक कपल इन दिनों लंदन में है। जल्द ही एक्ट्रेस की डिलीवरी वहां के एक अस्पताल में होगी। बेबी कोहली को लेकर इस अपडेट के बाद से फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं।

अपडेटेड Feb 17, 2024 पर 11:08 AM
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा जल्द करेंगे अपने दूसरे बच्चे का इस दुनिया में स्वागत

Anushka Sharma and Virat Kohli Baby: दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) और बॉलीवुड के मशहूर एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) दूसरी बार माता-पिता बनने जा रहे हैं। हालांकि कपल ने अपने दूसरे बच्चे की खबर को ऑफिशियली अनाउंस नहीं किया है लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो कुछ ही दिनों में अनुष्का शर्मा दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं। वो अपनी डिलीवरी के लिए लंदन गई हुई हैं। इंडस्ट्रियल्सिट हर्ष गोयंका (Harsh Goenka Post) ने अपने एक्स अकाउंट पर इसकी जानकारी दी है। उनके मुताबिक जल्द ही बेबी कोहली (Baby Kohli) इस दुनिया में कदम रखने वाले हैं। वो या तो अपने पिता की तरह महानतम क्रिकेटर या मां की तरह एक सफल एक्टर बनेंगे।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा पहुंचे लंदन

हर्ष गोयंका ने अपनी इस पोस्ट में मेड इन इंडिया और To Be Born In London हैशटैग का प्रयोग किया है। अनुष्का शर्मा की प्रेग्नेंसी की खबर सबसे पहले अक्टूबर 2023 में सामने आई थी। हिंदुस्तान टाइम्स ने इस खबर को वायरल किया था। जनवरी 2024 में AB De Villiers ने एक यूट्यूब चैनल पर अनुष्का शर्मा के प्रेग्नेंट होने की खबर को कंफर्म किया था। उन्होंने बताया था कि विराट अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। लोगों के लिए परिवार बेहद जरूरी है। ऐसे में लोगों को उनके इन फैसलों के लिए कभी जज नहीं करना चाहिए।

Virat Kohli और Anushka Sharma के फार्महाउस की शानदार झलक, सुजैन खान ने डिजाइन किया है 13 करोड़ के इस बंगले को

विराट और अनुष्का शर्मा दूसरी बार बनने वाले हैं माता-पिता? जल्द ही कर सकते हैं इसका ऐलान!

बेबी कोहली के स्वागत की तैयारियां हुईं पूरी


2017 में विराट कोहली और अनुष्का ने शादी की थी। 2018 में फिल्म Zero के रिलीज होने के बाद एक्ट्रेस ने कुछ समय के लिए ब्रेक लिया। 2021 में उनकी बेटी वामिका का जन्म हुआ। उसके बाद वो कला में कैमियो अवतार में नजर आईं। जल्द ही उनकी स्पोर्ट्स ड्रामा चकदा एक्सप्रेस नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। ऐसे में उनकी जिंदगी में फिर किलकारियां गूंजने वाली हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।