Virat-Anushka farmhouse inside View: दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली और मशहूर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का मुंबई के पास अलीबाग में एक शानदार विला है। अब पहली बार इसकी झलक सामने आई है। इस विला को दिग्गज अभिनेता ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान और केपटाउन की एक आर्किटेक्चरल कंपनी ने डिजाइन किया है। चार बेडरूम वाला यह विला एक लग्जरी वेलनेस कंपनी आवास वेलनेस (Avas Wellness) के प्रोजेक्ट का हिस्सा है। आवास वेलनेस को हॉस्पिटैलिटी एंटरप्रेन्योर आदित्य कीलचंद ने शुरू किया था। इस प्रोजेक्ट के तहत इको-फ्रेंडली घर, एक स्पा और वेलनेस सेंटर, मल्टी-कुजिन कैफे, जॉगिंग ट्रैक्स और एक पूल है।
13 करोड़ रुपये का है विला
जो फोटोज सामने आई हैं, उसके मुताबिक इस विला में एक प्राइवेट विला, 10 सीटों वाला डाइनिंग टेबल है। इसमें शीशे के दरवाजे लगे हुए हैं और लिविंग रूम काफी लंबा-चौड़ा है जिसकी छत काफी ऊंची है। इसमें सफेद रंग का सोफा रखा हुआ है। इस विला के अंदर और बाहर हरियाली का अच्छा-खासा ध्यान रखा हुआ है। द इकनॉमिक टाइम्ज की रिपोर्ट के मुताबिक इसकी कीमत 10.5 करोड़-13 करोड़ रुपये से बीच में है।
इस रिपोर्ट के मुताबिक विला में चार बेडरूम और एक प्राइवेट पूल के अलावा इस विला में दो पूरी तरह से ढके हुए कार गैराज, पाऊडर रूम वाले चार बाथरूम, एक टैरेस, आउटडोर डाइनिंग, बाहर अच्छी-खासी जगह और स्टॉफ के लिए भी रहने के लिए कमरे हैं।
कोहली ने संपत्तियों में किया है भारी निवेश
हाल ही में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने अलीबाग में आठ एकड़ जमीन 19.24 करोड़ रुपये में खरीदी थी। यह खुलासा जैपकीडॉटकॉम ने किया था। जैपकीडॉटकॉम के मुताबिक कोहली ने अपना अलीबॉग में जो जमीन खरीदा है, उसकी बिक्री 1 सितंबर को हुई थी। इसके अलावा कोहली ने मुंबई के जुहू में स्थित अपने बंगले के एक हिस्से को किराए पर लिया हुआ है। यह बंगला मशहूर गायक किशोर कुमार का है। खबरों के मुताबिक कोहली इसे नए रेस्टोरेंट One8 Commune के तौर पर इस्तेमाल करेंगे। इसे कोहली ने आठ साल के लिए लीज पर लिया हुआ है। वन8 चेन के दिल्ली, कोलकाता और पुणे में रेस्ट्रो-बार्स हैं।