PNB Share Price: सरकार की एक मंजूरी ने बढ़ाई खरीदारी, शेयर पहुंचे 21 महीने की रिकॉर्ड ऊंचाई पर

PNB Share Price: पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank- PNB) के शेयर आज करीब 8 फीसदी तेजी के साथ बीएसई पर इंट्रा-डे में 55.65 रुपये की ऊंचाई पर पहुंच गए

अपडेटेड Nov 25, 2022 पर 3:45 PM
Story continues below Advertisement
गुरुवार को PNB ने जानकारी दी थी कि केयर रेटिंग्स (CARE Ratings) ने बैंक के एटी-1, टियर 2 बॉन्ड्स और इंफ्रास्ट्रक्चर बॉन्ड्स की रेटिंग को स्टेबल से पॉजिटिव कर दिया है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    PNB Share Price: पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank- PNB) के शेयर आज करीब 8 फीसदी तेजी के साथ बीएसई पर इंट्रा-डे में 55.65 रुपये की ऊंचाई पर पहुंच गए। यह फरवरी 2020 के बाद से रिकॉर्ड ऊंचा स्तर है। बैंक के शेयरों में खरीदारी सरकार की एक मंजूरी के चलते बढ़ रही है। सरकार ने पीएनबी को यूटीआई एसेट मैनेजमेंट कंपनी (UTI AMC) में अपनी पूरी हिस्सेदारी बेचने की मंजूरी दे दी है। इस फैसले से पीएनही ही नहीं बल्कि यूटीआई एएमसी के भी शेयर उछल रहे हैं। यूटीआई एएमसी के शेयर सात फीसदी से अधिक उछाल के साथ इंट्रा-डे में 751.20 रुपये के भाव (UTI AMC Share Price) पर पहुंच गए थे।

    Zomato, Nykaa और Paytm समेत इन 6 कंपनियों ने डुबोए 2 लाख करोड़, निवेशकों को एक्सपर्ट्स ने दी ये सलाह

    PNB की UTI AMC में 15.22% हिस्सेदारी


    पीएनबी ने शेयर बाजारों को जानकारी दी है कि बैंक को DIPAM (डिपार्टमेंट ऑफ इंवेस्टमेंट एंड पब्लिक एसेट मैनेजमेंट) से यूटीआई एएमसी में पूरी हिस्सेदारी बेचने की मंजूरी मिल गई है। दीपम वित्त मंत्रालय का एक विभाग है जो केंद्र सरकार के इक्विटी निवेश इत्यादि से जुड़े काम देखता है। पीएनबी की यूटीआई एएमसी में 15.22 फीसदी हिस्सेदारी है और इसे पूरी हिस्सेदारी अपने हिसाब से एक ही बार में या कई बार में बेचने की मंजूरी मिली है। बैंक की यूटीआई एएमसी में हिस्सेदारी करीब 1300 करोड़ रुपये की है।

    Yes Bank के बनने-बिगड़ने की पूरी कहानी, 400 रुपये तक उड़ान भरने वाला शेयर अब हांफ रहा 20 रुपये तक पहुंचने में

    रेटिंग एजेंसी को भी दिख रहा पीएनबी में दम

    गुरुवार को पीएनबी ने जानकारी दी थी कि केयर रेटिंग्स (CARE Ratings) ने बैंक के एटी-1, टियर 2 बॉन्ड्स और इंफ्रास्ट्रक्चर बॉन्ड्स की रेटिंग को स्टेबल से पॉजिटिव कर दिया है। केयर रेटिंग्स के एनालिस्टों ने पीएनबी को सरकारी सपोर्ट को जारी रहने की उम्मीद में ही पीएनबी के डेट इंस्ट्रूमेंट्स की रेटिंग को मजूबत किया है। सरकार की पीएनबी में 73.15 फीसदी हिस्सेदारी है। कारोबार के मामले में यह देश का दूसरा सबसे बड़ा सरकारी बैंक है। रेटिंग एजेंसी ने बैंक के एडवांस में सुधार और बेहतर कैपिटल लेवल को भी ध्यान में रखते हुए रेटिंग को बेहतर किया है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।