Anushka Sharma and Virat Kohli Baby: दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) और बॉलीवुड के मशहूर एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) दूसरी बार माता-पिता बनने जा रहे हैं। हालांकि कपल ने अपने दूसरे बच्चे की खबर को ऑफिशियली अनाउंस नहीं किया है लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो कुछ ही दिनों में अनुष्का शर्मा दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं। वो अपनी डिलीवरी के लिए लंदन गई हुई हैं। इंडस्ट्रियल्सिट हर्ष गोयंका (Harsh Goenka Post) ने अपने एक्स अकाउंट पर इसकी जानकारी दी है। उनके मुताबिक जल्द ही बेबी कोहली (Baby Kohli) इस दुनिया में कदम रखने वाले हैं। वो या तो अपने पिता की तरह महानतम क्रिकेटर या मां की तरह एक सफल एक्टर बनेंगे।
