विराट कोहली के ऐतिहासिक शतक के बाद अनुष्का शर्मा ने किया इमोशनल वीडियो कॉल, प्रशंसकों में उत्साह

विराट कोहली के शतक और कप्तान फाफ डुप्लेसी के साथ उनकी पहले विकेट की शतकीय साझेदारी से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) ने इंडियन प्रीमियर लीग में गुरुवार को हेनरिक क्लासेन के शतक पर पानी फेरते हुए सनराइजर्स हैदराबाद पर आठ विकेट की एकतरफा जीत के साथ प्ले ऑफ में जगह बनाने की उम्मीदों को जीवंत रखा

अपडेटेड May 19, 2023 पर 5:52 PM
IPL 2023: विराट कोहली मैच के बाद अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा से वीडियो कॉल करते नजर आए

IPL 2023: विराट कोहली के शतक और कप्तान फाफ डुप्लेसी के साथ उनकी पहले विकेट की शतकीय साझेदारी से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) ने इंडियन प्रीमियर लीग में गुरुवार को हेनरिक क्लासेन के शतक पर पानी फेरते हुए सनराइजर्स हैदराबाद पर आठ विकेट की एकतरफा जीत के साथ प्ले ऑफ में जगह बनाने की उम्मीदों को जीवंत रखा। RCB ने कोहली (62 गेंद में 100 रन, 12 चौके, 4 छक्के) और डुप्लेसी (71 रन, 47 गेंद, 7 चौके, 2 छक्के) के बीच पहले विकेट की 172 रन की साझेदारी से 187 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए चार गेंद शेष रहते दो विकेट पर 187 रन बनाकर जीत दर्ज की।

कोहली और डुप्लेसी की यह साझेदारी मौजूदा सत्र की किसी भी विकेट की सबसे बड़ी साझेदारी है। इन दोनों ने दो अप्रैल को मुंबई इंडियन्स के खिलाफ 148 रन की साझेदारी के अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ा। इस जीत से आरसीबी के 13 मैच में 14 अंक हो गए हैं और टीम चौथे स्थान पर पहुंच गई है। सनराइजर्स की टीम पहले ही प्ले ऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है। टीम के 13 मैच में सिर्फ आठ अंक है और वह अंतिम स्थान पर है।

सनराइजर्स ने इससे पहले हेनरिक क्लासेन (51 गेंद में 104 रन, छह छक्के, आठ चौके ) के तेजतर्रार शतक और कप्तान एडेन मार्कराम (18) के साथ उनकी तीसरे विकेट के लिए 76 जबकि हैरी ब्रूक (नाबाद 27) के साथ चौथे विकेट के लिए 74 रन की साझेदारी से पांच विकेट पर 186 रन बनाए।

पत्नी अनुष्का शर्मा को किया वीडियो कॉल

शतक जड़ने और मैच खत्म होने के बाद विराट अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा से वीडियो कॉल करते नजर आए, जो इस वक्त चर्चा का विषय बना हुआ है। इसकी एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। विराट ने क्रिकेट मैदान से ही अनुष्का को वीडियो कॉल कर दिया था। दोनों ही कॉल पर काफी ज्यादा खुश नजर आ रहे थे। इसके अलावा अनुष्का ने विराट के ऐतिहासिक शतक जड़ने पर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनकी स्टोरी भी शेयर की थी, जिसमें वह कोहली को 'पटाखा' कहते हुए नजर आ रहीं थी। एक वायरल वीडियो में विराट को अनुष्का से वीडियो कॉल पर बात करते हुए देखा गया। कोहली ने IPL के इतिहास में सबसे अधिक शतक लगाने के क्रिस गेल के रिकॉर्ड की बराबरी की।

ये भी पढ़ें- Aaj Ka Mausam: इन राज्यों में अगले 5 दिनों तक होगी भारी बारिश, यूपी और राजस्थान में बढ़ेगा पारा, जानिए देशभर के मौसम का हाल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।