'द कश्मीर फाइल्स' की सफलता के बाद क्या विवेक अग्निहोत्री ने खरीदा है 17.9 करोड़ का बंगला? डायरेक्टर ने दिया ये जवाब

बॉलीवुड डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने अपनी आखिरी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' की शानदार सफलता के बाद मुंबई में 17.90 करोड़ रुपये का एक लग्जरी अपार्टमेंट खरीदने की खबरों पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है

अपडेटेड Dec 04, 2022 पर 2:31 PM
Story continues below Advertisement
कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि 'द कश्मीर फाइल्स' की शानदार सफलता के बाद उन्होंने एक शानदार अपार्टमेंट खरीदा है

बॉलीवुड डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) ने अपनी आखिरी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स (The Kashmir Files)' की शानदार सफलता के बाद मुंबई में 17.90 करोड़ (Rs 17.90 crore Flat) रुपये का एक लग्जरी अपार्टमेंट खरीदने की खबरों पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। बता दें कि 'द कश्मीर फाइल्स' ने बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर 300 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की थी। इसके बाद कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि 'द कश्मीर फाइल्स' की शानदार सफलता के बाद उन्होंने मुंबई में 17.9 करोड़ रुपये का एक शानदार अपार्टमेंट खरीदा है। हालांकि अब ऐसी रिपोर्ट्स को खारिज करते हुए डायरेक्टर ने नाराजगी जाहिर की है।

विवेक अग्निहोत्री ने अपने कथित फैंसी अपार्टमेंट की तस्वीरों वाली एक रिपोर्ट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए अपने ट्वीट में लिखा, “मैं वास्तव में सभी कांग्रेसियों, आपियाज (AAPiyas) और बेरोजगार बॉलीवुडियों (unemployed Bollywoodiyas) का आभारी हूं, जिन्होंने मेरे लिए हर रोज नए अपार्टमेंट बनाए और इसे लक्जरी फर्नीचर से सुसज्जित किया। मुझे 10 जनपथ से आया सोफा बहुत पसंद आया। आप सभी को धन्यवाद।”

ये भी पढ़ें- Iran Hijab Law: सैकड़ों लोगों की मौत के बाद आखिरकार प्रदर्शनकारियों के आगे झुकी ईरान सरकार, दशकों पुराना हिजाब कानून बदलने को तैयार


विवेक का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसपर जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। उन्होंने एक वेबसाइट की खबर को री-शेयर किया है जिसमें उनके करोड़ों रुपये के कथित आलीशान फ्लैट की तस्वीरें दिख रही थीं। इस ट्वीट में एक नया लिंक भी दिया गया है जिसमें उनके विशाल बंगले की कुछ अंदर की तस्वीरें दिखाई दे रही हैं। ट्वीट के सामने आने के तुरंत बाद विवेक ने रिपोर्ट्स को खारिज कर दिया है।

दरअसल, कुछ महीने पहले ही The Economic Times की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि विवेक अग्निहोत्री और उनकी पत्नी एवं अभिनेत्री पल्लवी जोशी (Pallavi Joshi) ने वर्सोवा के पार्थेनॉन टावर्स (Versova Parthenon Towers) की 30वीं मंजिल पर एक शानदार अपार्टमेंट खरीदा है। रिपोर्ट में दावा किया गया था कि यह अपार्टमेंट 3,258 वर्ग फुट क्षेत्र में फैला हुआ है, जिसके साथ तीन पार्किंग स्लॉट भी हैं। रिपोर्ट में कहा गया था कि एक्स्टसी रियल्टी द्वारा बनाए गए इस अपार्टमेंट को कपल ने 17.9 करोड़ में खरीदा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।