बॉलीवुड डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) ने अपनी आखिरी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स (The Kashmir Files)' की शानदार सफलता के बाद मुंबई में 17.90 करोड़ (Rs 17.90 crore Flat) रुपये का एक लग्जरी अपार्टमेंट खरीदने की खबरों पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। बता दें कि 'द कश्मीर फाइल्स' ने बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर 300 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की थी। इसके बाद कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि 'द कश्मीर फाइल्स' की शानदार सफलता के बाद उन्होंने मुंबई में 17.9 करोड़ रुपये का एक शानदार अपार्टमेंट खरीदा है। हालांकि अब ऐसी रिपोर्ट्स को खारिज करते हुए डायरेक्टर ने नाराजगी जाहिर की है।
