80th Golden Globe Awards: मशहूर फिल्मकार एस. एस. राजामौली (SS Rajamouli) की फिल्म ‘आरआरआर (RRR)’ ने 2023 गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स (Golden Globe Awards) में अपने लोकप्रिय गीत ‘नाटु नाटु (Naatu Naatu)’ के लिए सर्वश्रेष्ठ ‘ओरिजिनल सॉन्ग-मोशन पिक्चर’ कैटेगरी का पुरस्कार अपने नाम कर लिया है। हालांकि, इस सुपरहिट फिल्म को सर्वश्रेष्ठ ‘पिक्चर नॉन इंग्लिश’ कैटेगरी में अर्जेंटीना की ‘अर्जेंटीना 1985’ ने मात दे दी।
