Rhea Singha: कौन हैं रिया सिंघा? 18 वर्षीय भारतीय सुंदरी ने जीता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 का ताज

Miss Universe India 2024: एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 जीतने के बाद भारतीय सुंदरी रिया सिंघा को ताज पहनाया। रिया ने 50 से अधिक प्रतियोगियों को हराकर यह ताज अपने नाम किया। रिया अब ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी

अपडेटेड Sep 23, 2024 पर 4:26 PM
Story continues below Advertisement
Miss Universe India 2024: मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 का ग्रैंड फिनाले रविवार (22 सितंबर) को राजस्थान के जयपुर में हुआ

Miss Universe India 2024: 18 साल की भारतीय सुंदरी रिया सिंघा को मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 का ताज पहनाया गया है। वह अब वैश्विक स्तर पर मिस यूनिवर्स 2024 प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस प्रतिष्ठित खिताब के लिए देश भर से 50 से अधिक प्रतियोगियों ने अपनी दावेदारी पेश की थी। लेकिन इन सभी पीछे छोड़ते हुए भारतीय सुंदरी रिया ने बाजी अपने नाम कर लिया है। अब आने वाले दिनों में रिया ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर भारत का प्रतिनिधित्व करती दिखाई देंगी।

मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 का ग्रैंड फिनाले उत्साह से भरा हुआ था। इसमें रिया विजेता बनकर उभरीं और प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया। मिस यूनिवर्स 2015 उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) ने मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 जीतने के बाद रिया सिंघा को ताज पहनाया।

जजों के पैनल में निखिल आनंद, एक्ट्रेस और पूर्व ब्यूटी क्वीन उर्वशी रौतेला, वियतनामी स्टार गुयेन क्विन, फैशन फोटोग्राफर रियान फर्नांडीस और उद्योगपति राजीव श्रीवास्तव शामिल थे। एक्ट्रेस और मिस यूनिवर्स इंडिया 2015 उर्वशी रौतेला ने अपने विचार साझा किए और आशा व्यक्त की कि "भारत इस वर्ष फिर से मिस यूनिवर्स का ताज जीतेगा।"


मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता के दौरान प्रांजल प्रिया को पहली रनर-अप घोषित किया गया। वहीं, छवि ने दूसरी रनर-अप का मुकाम हासिल किया। जबकि इन दोनों के अलावा सुष्मिता रॉय और रुओफुझानो व्हिसो को तीसरी और चौथी रनर-अप घोषित किया गया।

कौन हैं भारतीय सुंदरी रिया सिंघा?

रिया सिंघा अपनी इस बड़ी जीत से बेहद खुश दिखाई दीं। वह खुद को रोक नहीं पा रही हैं। उन्होंने न्यूज एजेंसी ANI से कहा कि पिछले विजेताओं ने उन्हें प्रेरित किया है। उन्होंने कहा, "आज मैंने मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 का खिताब जीता है। मैं बहुत आभारी हूं। मैंने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए बहुत मेहनत की है, जहां मैं खुद को इस ताज के लायक समझ सकती हूं। मैं पिछले विजेताओं से बहुत प्रेरित हूं।"

इस प्रतियोगिता में अन्य प्रतिभागियों ने भी प्रभावशाली प्रदर्शन किया। 18 वर्षीय रिया गुजरात से हैं। वह अब मैक्सिको में आयोजित होने वाले मिस यूनिवर्स 2024 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। रिया के इंस्टा बायो के अनुसार, वह एक एक्ट्रेस भी हैं। इंस्टाग्राम पर उनके लगभग 39 हजार फॉलोअर्स हैं।

ये भी पढ़ें- Miss Universe India 2024: रिया सिंघा ने जीता मिस यूनिवर्स इंडिया का खिताब, उर्वशी रौतेला ने पहनाया ताज

रिया सिंघा इस साल के अंत में मैक्सिको में आयोजित होने वाले मिस यूनिवर्स 2024 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। रिया गुजरात के अहमदाबाद से हैं। उन्होंने परफॉर्मिंग आर्ट्स में ग्रेजुएट की डिग्री हासिल की हैं। इतना ही नहीं, रिया एक समकालीन फैशन डिजाइनर भी हैं, जिन्हें सांस्कृतिक और आधुनिक विरासत को मिलाने का हुनर ​​है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।