Get App

Rhea Singha: कौन हैं रिया सिंघा? 18 वर्षीय भारतीय सुंदरी ने जीता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 का ताज

Miss Universe India 2024: एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 जीतने के बाद भारतीय सुंदरी रिया सिंघा को ताज पहनाया। रिया ने 50 से अधिक प्रतियोगियों को हराकर यह ताज अपने नाम किया। रिया अब ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी

Akhileshअपडेटेड Sep 23, 2024 पर 4:26 PM
Rhea Singha: कौन हैं रिया सिंघा? 18 वर्षीय भारतीय सुंदरी ने जीता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 का ताज
Miss Universe India 2024: मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 का ग्रैंड फिनाले रविवार (22 सितंबर) को राजस्थान के जयपुर में हुआ

Miss Universe India 2024: 18 साल की भारतीय सुंदरी रिया सिंघा को मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 का ताज पहनाया गया है। वह अब वैश्विक स्तर पर मिस यूनिवर्स 2024 प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस प्रतिष्ठित खिताब के लिए देश भर से 50 से अधिक प्रतियोगियों ने अपनी दावेदारी पेश की थी। लेकिन इन सभी पीछे छोड़ते हुए भारतीय सुंदरी रिया ने बाजी अपने नाम कर लिया है। अब आने वाले दिनों में रिया ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर भारत का प्रतिनिधित्व करती दिखाई देंगी।

मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 का ग्रैंड फिनाले उत्साह से भरा हुआ था। इसमें रिया विजेता बनकर उभरीं और प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया। मिस यूनिवर्स 2015 उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) ने मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 जीतने के बाद रिया सिंघा को ताज पहनाया।

जजों के पैनल में निखिल आनंद, एक्ट्रेस और पूर्व ब्यूटी क्वीन उर्वशी रौतेला, वियतनामी स्टार गुयेन क्विन, फैशन फोटोग्राफर रियान फर्नांडीस और उद्योगपति राजीव श्रीवास्तव शामिल थे। एक्ट्रेस और मिस यूनिवर्स इंडिया 2015 उर्वशी रौतेला ने अपने विचार साझा किए और आशा व्यक्त की कि "भारत इस वर्ष फिर से मिस यूनिवर्स का ताज जीतेगा।"

मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता के दौरान प्रांजल प्रिया को पहली रनर-अप घोषित किया गया। वहीं, छवि ने दूसरी रनर-अप का मुकाम हासिल किया। जबकि इन दोनों के अलावा सुष्मिता रॉय और रुओफुझानो व्हिसो को तीसरी और चौथी रनर-अप घोषित किया गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें