सलमान खान की अबतक क्यों नहीं पाई शादी? पिता सलीम खान ने बता दी असली वजह

सलमान खान 59 साल के हो चुके हैं, लेकिन वह अभी भी कुंवारे हैं। एक इंटरव्यू में एक्टर के पिता और मशहूर फिल्म राइटर सलीम खान ने बताया कि सलमान की शादी न करने की वजह उनकी सोच में एक कॉन्ट्राडिक्शन है। उन्होंने एक्टर के अबतक शादी ना करने के पीछे की वजह भी बताई है

अपडेटेड Jan 08, 2025 पर 4:55 PM
Story continues below Advertisement
59 साल के सलमान खान की अबतक क्यों नहीं पाई शादी?

Salman Khan News : बॉलीवुड इंडस्ट्री में भाईजान के नाम से फेमस सलमान खान, उन एक्टरों में से हैं जो अपने फैंस के दिलों पर राज करते हैं। चाहे बात उनकी फिल्मों की हो या उनकी पर्सनल लाइफ की, सलमान खान के फैंस को एक्टर की हर खबर का बेसब्री से इंतजार करते हैं। सलमान खान के फैंस के मन में अक्सर ये सवाल उठता है कि भाई जान की शादी कब होगी। वैसे से सलमान खान का नाम बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ा है, पर उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है। सलमान खान की शादी को लेकर उनके पिता सलीम खान ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने एक्टर के अबतक शादी ना करने के पीछे की वजह भी बताई है।

सलीम खान ने बताई ये कहानी

हाल ही में कोमल नाहटा को दिए इंटरव्यू में एक्टर के पिता और मशहूर फिल्म राइटर सलीम खान ने बताया कि सलमान की शादी न करने की वजह उनकी सोच में एक कॉन्ट्राडिक्शन है।

सलीम खान ने कहा कि, ‘सलमान का पता नहीं क्या है, उनकी सोच में थोड़ा सा कॉन्ट्राडिक्शन है। सलमान, उसकी ओर आकर्षित होते हैं, जिसके साथ काम करते हैं। ये लोग बहुत ही एक्साइटिंग और गुड लुकिंग भी होते हैं। वो लोग काम करते करते एक दूसरे के करीब भी आ जाते हैं। सलमान 90 पर्सेंट अपनी फिल्म की हीरोइनों से आकर्षित होते है।’


इस वजह से नहीं हो रही शादी 

सलीम खान ने कहा कि सलमान जब किसी महिला से कमिटमेंट करते हैं, तो वह उसे अपनी मां जैसा बनाने की कोशिश करते हैं, जो संभव नहीं है। सलीम खान ने आगे बताया कि, 'सलमान उन महिलाओं में अपनी मां की क्वालिटी ढूंढते हैं। लेकिन सलीम खान का मानना है कि यह गलत है क्योंकि एक कामकाजी महिला घर का काम नहीं कर सकती जैसे बच्चों को स्कूल भेजना या उनका होमवर्क करना। शायद इस वजह से सलमान की शादी अब तक नहीं हो पाई। सलीम खान ने यह भी कहा कि सलमान के लिए यह संभव नहीं है कि वह किसी कामकाजी महिला से अपनी मां जैसी उम्मीदें लगाए।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।