500 और 2000 के नकली नोट में आया 100 फीसदी का उछाल, ऐसे करें असली नोट की पहचान

RBI ने बताया कि कि 31 मार्च 2022 तक बैंक में जमा हुए 500 और 2000 रुपए के नोट में 87.1% नोट नकली थे। 31 मार्च 2021 तक यह आंकड़ा 85.7% था, जो साल 2022 में बढ़ गया है

अपडेटेड May 28, 2022 पर 3:53 PM
Story continues below Advertisement
RBI के मुताबिक फाइनेंशियल ईयर 2021-22 में नकली नोटों की संख्या काफी इजाफा हुआ

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के मुताबिक फाइनेंशियल ईयर 2021-22 में नकली नोटों की संख्या काफी इजाफा हुआ है। RBI के अनुसार 500 रुपए के नकली नोट एक साल में लगभग दोगुने हो चुके हैं। बीते साल की तुलना में RBI ने 500 रुपए के 101.9% ज्यादा नोट और 2 हजार रुपए के 54.16% ज्यादा नोटों का पता लगाया है। नकली नोटों की बढ़ती संख्या सरकार को परेशान कर रही है।

ये कहता है डेटा

RBI ने बताया कि कि 31 मार्च 2022 तक बैंक में जमा हुए 500 और 2000 रुपए के नोट में 87.1% नोट नकली थे। 31 मार्च 2021 तक यह आंकड़ा 85.7% था, जो साल 2022 में बढ़ गया है। RBI के मुताबिक नकली नोट 31 मार्च 2022 तक चलन में मौजूद नोटों का कुल 21.3% थे।


50 और 100 रुपये के नकली नोट हुए कम

500 और 2,000 रुपये के नोटों के अलावा 10 रुपए के नकली नोट 16.4% और 20 रुपए के नोट 16.5% बढ़े हैं। इसके अलावा 200 रुपए के नकली नोटों में 11.7% की बढ़ोतरी हुई है। अच्छी बात यह है कि पिछले साल के आंकड़ों को देखें तो 50 रुपये के नकली नोटों में कमी आई है। इस बार 50 रुपए के नकली नोट 28.7% और 100 रुपए के नकली नोट 16.7% कम हुए हैं।

ऐसे करें पहचान

नोट को किसी लाइट के सामने रखें और नोट पर 500 कैसे लिखा हुआ है, इस पर ध्यान दें। आंख के सामने 45 डिग्री के एंगल से नोट को रखने पर इस जगह पर 500 लिखा हुआ नजर आएगा। यहां देवनागरी में 500 लिखा दिखाई देगा।

FII की बिकवाली के बावजूद बाजार में लगातार दूसरे हफ्ते दिखी तेजी, रुपये की चाल रही सपाट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।