27 मई को उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बीच भारतीय बाजार लगातार दूसरे हफ्ते बढ़त लेकर बंद होने में कामयाब रहे। हफ्ते के शुरुआती 3 दिनों में दबाव में रहने के बाद आखिरी 2 दिनों में बाजार में तेजी लौटती दिखी। यूएस फेड के मिनट उम्मीद के मुताबिक रहने, एफएंडओ एक्सपायरी और एफआईआई की बिकवाली थोड़ी धीमी पड़ने से बाजार को सपोर्ट मिला।
बीते हफ्ते बीएसई सेंसेक्स 558.27 अंक यानी 1.02 फीसदी की बढ़त के साथ 54,884.66 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 86.35 अंक यानी 0.53 फीसदी की बढ़त के साथ 16,352.5 के स्तर पर बंद हुआ।
27 मई को समाप्त हुए हफ्ते में बीएसई मिडकैप इंडेक्स सपाट बंद हुआ। Container Corporation of India, Torrent Pharmaceuticals, Bayer CropScience, Godrej Industries, Ashok Leyland, और Jubilant FoodWorks मिडकैप इंडेक्स के टॉप गेनर रहे। वहीं दूसरी तरफ Jindal Steel & Power, Steel Authority of India, ICICI Securities,Oil India, Amara Raja Batteries टॉप लूजर रहे।
बीते हफ्ते बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स 2.7 फीसदी टूटकर बंद हुआ। Rupa and Company, Godawari Power & Ispat, Globus Spirits, Jindal Stainless, Indian Metals & Ferro Alloys, Birla Tyres, Future Retail में गिरावट देखने को मिली। वहीं Lumax Industries, Banco Products (India), Sterling Tools, Antony Waste Handling Cell में बढ़त देखने को मिली।
27 मई को समाप्त हुए हफ्ते में बीएसई लॉर्जकैप इंडेक्स सपाट बंद हुआ। HDFC Life Insurance Company, Interglobe Aviation, One 97 Communications (Paytm), Zomato, Kotak Mahindra Bank, और HDFC Asset Management Company लॉर्जकैप स्टॉक के टॉप गेनर रहे। वहीं दूसरी तरफ Divis Laboratories, NMDC, Piramal Enterprises, JSW Steel, Tata Steel, and Oil और Natural Gas Corporation में 10-18 फीसदी की गिरावट देखने को मिली।
बीते हफ्ते HDFC Bank के मार्केट वैल्यू में सबसे ज्यादा बढ़त देखने को मिली। उसके बाद Kotak Mahindra Bank, Housing Development Finance Corporation और ICICI Bank का नंबर रहा। वहीं दूसरी तरफ Reliance Industries, Asian Paints और Tata Steel के मार्केट वैल्यू में गिरावट देखने को मिली।
अलग-अलग सेक्टर पर नजर डालें तो बीएसई का बैंक इंडेक्स 4 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। वहीं बीएसई ऑटो इंडेक्स में 3.3 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। वहीं दूसरी तरफ मेटल इंडेक्स को भारी मार पड़ी। बीते हफ्ते मेटल इंडेक्स 8 फीसदी टूटा जबकि ऑयल एंड गैस इंडेक्स 3.6 फीसदी और रियल्टी इंडेक्स 3.2 फीसदी टूटकर बंद हुए।
डॉलर के मुकाबले रुपये की चाल पर नजर डालें तो बीते हफ्ते डॉलर के मुकाबले रुपया फ्लैट कारोबार करता नजर आया और 77.57 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं 20 मई को रुपया 77.54 के स्तर पर बंद हुआ था।
बीते हफ्ते एफआईआई ने भारतीय इक्विटी मार्केट में 9,688.62 करोड़ रुपये की बिकवाली की जबकि डीआईआई ने 11,257.63 करोड़ रुपये की खरीदारी की। वहीं मई महीने में अब तक एफआईआई ने भारतीय इक्विटी मार्केट में 53,790.99 करोड़ रुपये की बिकवाली की जबकि डीआईआई ने 47,465.90 करोड़ रुपये की खरीदारी की।