Muhurat Trading 15 Years Historical Trend: मूहूर्त ट्रेडिंग, एक ऐसे दिन की ट्रेडिंग, जब साल के बाकी दिन कोई ट्रेड नहीं लेने वाले भी कई लोग इस दिन ट्रेड लेते हैं। निवेशक इसे अगले सम्वत् की शुभ शुरुआत मानते हैं। पिछले 15 साल में बात करें तो मार्केट ने एक लंबा सफर तय किया है और रॉकेट की स्पीड से ऊपर चढ़े हैं। हालांकि मुहूर्त ट्रेडिंग की बात करें तो सेंसेक्स और निफ्टी 15 साल में 12 बार ऊपर चढ़े तो 3 बार नीचे आए और दोनों में सबसे बड़ी तेजी 2022 की मूहूर्त ट्रेंडिंग को आई तो सबसे खराब परफॉरमेंस 2017 में रहा।
Muhurat Trading: 15 साल में मुहूर्त ट्रेडिंग को कैसी रही मार्केट की चाल
17000 से Sensex अब 81000 के पार, Nifty भी 364% ऊपर
15 वर्षों में मार्केट को कई चुनौतियां झेलनी पड़ी। इस दौरान वैश्विक आर्थिक संकट, कोरोना महामारी, महंगाई, ब्याज दरों में बदलाव, विदेशी निवेशकों की बिकवाली, अमेरिका-ईरान युद्ध और रूस-यूक्रेन युद्ध जैसी चुनौतियां झेलनी पड़ी। इसके बावजूद सेंसेक्स 17 हजार से 81 हजार के पार हो गया तो निफ्टी भी 364% ऊपर चढ़ गया।
करीब 15 साल पहले अक्टूबर 2011 में मुहूर्त ट्रेडिंग को बीएसई सेंसेक्स 17,288.83 पर बंद हुआ था और पिछले साल मुहूर्त ट्रेडिंग को यह 84,426.34 पर बंद हुआ यानी कि 388% से अधिक की बढ़त। इस दौरान निफ्टी भी 5,201.80 से 25,868.60 तक यानी 397% से अधिक ऊपर चढ़ा।
अभी क्या हाल है मार्केट का
पिछले साल मुहूर्त ट्रेडिंग को क्लोजिंग के मुकाबले सेंसेक्स और निफ्टी फिलहाल काफी नीचे है। दिवाली के एक कारोबारी दिन पहले 6 नवंबर को धनतेरस को निफ्टी 493.75 प्वाइंट्स यानी 2.01% की बढ़त के साथ 25,030.35 और सेंसेक्स 2.17% के उछाल के साथ 81,028.02 पर बंद हुआ था लेकिन अभी भी पिछले साल मुहूर्त ट्रेडिंग के दिन की क्लोजिंग के मुकाबले निफ्टी 3% से अधिक तो सें सेंसेक्स 4% से अधिक डिस्काउंट पर है। हालांकि पिछले लगातार सात कारोबारी दिनों में ये 10% से अधिक ऊपर चढ़े हैं।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।