धान के खरीद की तारीख 10 दिन आगे बढ़ाने वाली हरियाणा और केंद्र सरकार ने किसानों के प्रदर्शन के बाद अपना फैसला वापस ले लिया है। केंद्र ने पंजाब और हरियाणा के किसानों की तत्काल धान खरीद शुरू करने की मांग मान ली है। सरकार ने बताया कि धान की खरीद अब 11 अक्टूबर की जगह कल से यानी की रविवार से शुरू हो जाएगी। इस बयान के बाद किसानों ने भी शनिवार को जारी अपना विरोध प्रदर्शन वापस ले लिया है।
