Delhi Fire: नरेला की प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 2 की मौत, कई घायल

Delhi Fire: दिल्ली के नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में मंगलवार सुबह भीषण आग लग गई। दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर भेजी गई हैं। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है और कई घायल हैं

अपडेटेड Nov 01, 2022 पर 12:03 PM
Delhi Fire: यह आग नरेला इंडस्ट्रियल इलाके में स्थित एक चप्पल फैक्ट्री में लगी है

Delhi Fire: दिल्ली के नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में मंगलवार सुबह भीषण आग लग गई। दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर भेजी गई हैं। यह आग नरेला इंडस्ट्रियल इलाके में स्थित एक चप्पल बनाने वाली फुटवियर फैक्ट्री में लगी है। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है और कई घायल हैं।

ऐसी आशंका जताई जा रही है कि कुछ लोग अब भी फंसे हुए हो सकते हैं। घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। एक अधिकारी ने बताया कि अब तक कई लोगों को बचा लिया गया है, जबकि कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका है। फिलहाल, बचाव अभियान जारी है।

ये भी पढ़ें- Delhi Air Pollution: दिल्ली की जहरीली हवा में अब घुटने लगा दम, AQI ‘खराब’ कैटेगरी में दर्ज, अभी और बढ़ेगा प्रदूषण


दिल्ली पुलिस ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया, "दिल्ली के नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में आग लगने की खबर है। दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। कुछ घायल हैं और उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। सभी की हालत स्थिर है और उन्हें मामूली चोटें आई हैं। 2 लोगों की मृत्यु हुई है, उनकी पहचान की जा रही है।"

फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार सुबह 9 बजकर 35 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद तुरंत दमकल विभाग की 10 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। खबर लिखे जाने तक आग पर काबू नहीं पाया गया है। आग फैक्ट्री की दूसरी मंजिल पर लगी है। एक अधिकारी ने बताया कि इस घटना में तीन लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।