Delhi Fire: दिल्ली के नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में मंगलवार सुबह भीषण आग लग गई। दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर भेजी गई हैं। यह आग नरेला इंडस्ट्रियल इलाके में स्थित एक चप्पल बनाने वाली फुटवियर फैक्ट्री में लगी है। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है और कई घायल हैं।
